ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

पलवल, 19 अप्रैल ( चांदहट थाना अंतर्गत महिला के साथ उसके ससुर ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। पति से शिकायत करने पर पति ने कहा कि उसके पिता के साथ रहना होगा,

ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

पलवल, 19 अप्रैल  चांदहट थाना अंतर्गत महिला के साथ उसके ससुर ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास
किया। पति से शिकायत करने पर पति ने कहा कि उसके पिता के साथ रहना होगा, वरना जान से मार देगा।


पीड़िता अपने मायके चली गई और 18 अप्रैल को मामले की शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने
शिकायत के आधार पर बाप-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं
किया गया है।


जांच अधिकारी सविता के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि पांच फरवरी 2016 को उसकी शादी
चांदहट थाना अंतर्गत एक गांव निवासी युवक से हुई।

शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए। शादी के बाद से ही उसका
ससुर उस पर गंदी नजर रखता था। बीती 18 जनवरी को वह अपने कमरे में सो रही थी। तभी उसके ससुर ने


उसके कमरे में आकर उसका मुंह दबा लिया और छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर आई उसकी
सास ने उसे बचाया। पति से शिकायत की तो उसने कहा कि घर में रहना है तो उसके पिता के साथ रहना होगा।


वह तो दूसरी औरत के साथ रहेगा। यहां से चली जा, नहीं तो उसे जान से मार देगा। 19 जनवरी को वह अपने
भाई के साथ मायके चली आई। कई बार ससुरालवालों को समझाने का प्रयास किया, परंतु वे नहीं माने।

सोमवार
18 अप्रैल को मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर पति व
ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा
रही है।