नगर पालिका परिषद Dadri में 'पूमा 5.0' एवं 'आरम्भ 8.0' अभियान के तहत कार्रवाई; 5.5 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त
दादरी, शासन के निर्देशानुसार और नगर पालिका परिषद, दादरी के अधिशासी अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में आज शहर में प्लास्टिक विरोधी अभियान को और अधिक गति प्रदान की गई। '
नगर पालिका परिषद Dadri में 'पूमा 5.0' एवं 'आरम्भ 8.0' अभियान के तहत कार्रवाई
दादरी, शासन के निर्देशानुसार और नगर पालिका परिषद, दादरी के अधिशासी अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में आज शहर में प्लास्टिक विरोधी अभियान को और अधिक गति प्रदान की गई। 'पूमा 5.0' (PUUMA) एवं 'आरम्भ 8.0' अभियान के अंतर्गत नगर पालिका की टीम द्वारा जीटी रोड और रेलवे रोड क्षेत्र में सघन छापेमारी की कार्यवाही की गई।
इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध सुनिश्चित करना और शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाना है। छापेमारी के दौरान टीम ने विभिन्न दुकानों से कुल 5.5 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद की। साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए 5800 रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूल किया गया।नगर पालिका प्रशासन ने सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान के दौरान नगर पालिका के कर्मचारी विपिन रुहेला, डॉ. रविंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह राठौड़, जेपी, विक्रम, राहुल, राजीव और पवन पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Read this also:
केरल: 41 मौतों के बाद कमेटी बनाना लापरवाही छिपाने की कोशिश: BJP
What's Your Reaction?