Noida International Airport जेवर से वाणिज्यिक उड़ान संचालन का शुभारंभ

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जेवर से आज वाणिज्यिक उड़ान संचालन का विधिवत शुभारंभ किया गया। माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री भारत सरकार राममोहन नायडू किंजरापु द्वारा रिबन काटकर एवं फ्लैग ऑफ कर हवाई अड्डे से उड़ान सेवाओं का शुभारंभ किया गया

Jun 15, 2026 - 21:45
Jun 15, 2026 - 21:49
 0  2
Noida International Airport जेवर से वाणिज्यिक उड़ान संचालन का शुभारंभ

Noida International Airport 

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जेवर से आज वाणिज्यिक उड़ान संचालन का विधिवत शुभारंभ किया गया। माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री भारत सरकार राममोहन नायडू किंजरापु द्वारा रिबन काटकर एवं फ्लैग ऑफ कर हवाई अड्डे से उड़ान सेवाओं का शुभारंभ किया गया। 

इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग एवं जनपद प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, माननीय विधायक जेवर  धीरेंद्र सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना विकास प्राधिकरण राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मेधा रूपम, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना विकास प्राधिकरण शैलेंद्र भाटिया, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की मुख्य कार्यपालक अधिकारी नीतू शर्मा, नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उपाध्यक्ष क्रिस्टोफ श्नेलमैन सहित प्रशासन, यमुना विकास प्राधिकरण एवं एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

वाणिज्यिक संचालन के प्रथम दिन इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए उड़ान भरी। इस ऐतिहासिक अवसर पर माननीय विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह, यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेंद्र भाटिया तथा उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भूमि उपलब्ध कराने वाले 28 महिलाओं सहित 170 किसानों को लेकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा से लखनऊ गए, जहां पर किसानों ने उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से संवाद कर धन्यवाद ज्ञापित किया।


माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री में कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रारंभ होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तर भारत के अन्य क्षेत्रों में हवाई संपर्क को नई मजबूती मिलेगी। यह हवाई अड्डा व्यापार, पर्यटन, रोजगार एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक डिजिटल सेवाएं, सेल्फ चेक-इन, बैगेज ड्रॉप, बेहतर यात्री सुविधाएं एवं स्थानीय संस्कृति से प्रेरित वास्तुशिल्प की व्यवस्था की गई है। प्रारंभिक चरण में घरेलू उड़ानों का संचालन किया जा रहा है तथा आगामी समय में अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं भी प्रारंभ की जाएंगी।

 उन्होंने कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अत्याधुनिक एयर कार्गो सुविधाएं भी विकसित की गई हैं, जिनसे उत्तर भारत के व्यापार एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को नई गति मिलेगी। एयरपोर्ट को सतत विकास एवं नेट जीरो उत्सर्जन के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का प्रथम चरण प्रतिवर्ष लगभग 12 मिलियन यात्रियों को सेवाएं प्रदान करने की क्षमता के साथ तैयार किया गया है।

 भविष्य में विस्तार के साथ इसकी क्षमता 70 मिलियन से अधिक यात्रियों तक बढ़ाई जा सकेगी। यह विश्वस्तरीय हवाई अड्डा क्षेत्रीय संपर्क, निवेश और विकास के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow