अनिल शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
नोएडा। अनिल शर्मा ने सेवानिवृत्ति के पश्चात 20 मार्च को भाजपा के केंद्रीय कार्यालय पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अनिल अपने पूरे कार्यकाल में बेदाग छवि वाले व्यक्ति रहे हैं।

अनिल शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
नोएडा। अनिल शर्मा ने सेवानिवृत्ति के पश्चात 20 मार्च को भाजपा के केंद्रीय कार्यालय पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अनिल अपने पूरे कार्यकाल में बेदाग छवि वाले व्यक्ति रहे हैं। अब वे निस्वार्थ सेवा भावना से एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में भाजपा की सेवा करेंगे, ताकि किसानों की समस्याओं का बेहतर तरीके से समाधान हो सके। नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के पश्चात मेरा उद्देश्य है
कि किसानों की समस्या मुख्य रहेगी तथा अन्य कई समस्याओं पर काम करूंगा। मेरा उद्देश्य लोगों की समस्याओं का निस्वार्थ भाव से समाधान करना होगा।