कामायनी फाउंडेशन की सराहनीय पहल

कामायनी फाउंडेशन ग्रेटर नोएडा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शादी हेतु गरीब परिवारों की आर्थिक सहायता हेतु बढ़-चढ़कर प्रयास कर रही है।

कामायनी फाउंडेशन की सराहनीय पहल

कामायनी फाउंडेशन की सराहनीय पहल 

ग्रेटर नोएडा : कामायनी फाउंडेशन ग्रेटर नोएडा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शादी हेतु गरीब परिवारों की आर्थिक सहायता हेतु बढ़-चढ़कर प्रयास कर रही है। कामायनी फाउंडेशन के संस्थापक/अध्यक्ष प्रवीण कुमार सेन ने बताया कि कामायनी फाउंडेशन के द्वारा ग्रेटर नोएडा कासना में रह रहे गरीब परिवार को पुत्री की सहायक शादी हेतु 151000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की।


     श्री सेन ने कहा कि कामायनी फाउंडेशन आगे भी इसी प्रकार से गरीब परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शादी हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करता रहेगा। उन्होंने कहा कि कामायनी फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री, कंबल वितरण एवं अन्य सहायता की जाती रहेगी।

इस दौरान कामायनी फाउंडेशन के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीन कुमार सैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट कविता नागर, सदस्य भारती उपाध्याय,कमल चावड़ा, अनिरुद्ध त्यागी अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।