BJP की जीत पर निकाली गई भव्य विजय यात्रा

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी कीऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में मंगलवार को निगम पार्षद शशि चांदना के नेतृत्व में भव्य विजय यात्रा का आयोजन

May 7, 2026 - 12:03
 0  2
BJP की जीत पर निकाली गई भव्य विजय यात्रा

भारतीय जनता पार्टी कीऐतिहासिक जीत

नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी कीऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में मंगलवार को निगम पार्षद शशि चांदना के नेतृत्व में भव्य विजय यात्राका आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं और क्षेत्र के लोगों ने भागलेकर उत्साह जताया।

विजय यात्रा की शुरुआत शाम पांच बजे श्रीराम चौक स्थित निगम पार्षद कार्यालय से हुई

यात्रा केदौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति और विकास से जुड़े नारोंके साथ जीत का जश्न मनाया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वासऔर विकास आधारित नीतियों पर लगी मुहर है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब सुशासन, राष्ट्रहितऔर विकास को प्राथमिकता दे रही है।निगम पार्षद शशि चांदना ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहविजय जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन के साथ क्षेत्र में विकास कार्योंको और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और जनताका विश्वास भाजपा के प्रति लगातार मजबूत हो रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, महामंत्री अमन चांदना और ललित शर्मा सहितकई कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विजय यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भीमौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow