स्याना में डंपिंग ग्राउंड में लगी आग
बुलंदशहर : स्याना के बुगरासी रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड में देर रात शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। इससे चारों ओर विषैला धुआं फैल गया। आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों और राहगीरों को सांस लेने में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्याना में डंपिंग ग्राउंड में लगी आग
बुलंदशहर : स्याना के बुगरासी रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड में देर रात शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। इससे चारों ओर विषैला धुआं फैल गया। आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों और राहगीरों को सांस लेने में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय निवासियों के अनुसार डंपिंग ग्राउंड में लगातार आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। इससे क्षेत्र में रहना मुश्किल हो गया है।
बुगरासी मार्ग शाम के समय लोगों की टहलने की पसंदीदा जगह है। लेकिन धुएं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।सूचना मिलते ही नगर पालिका के कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने बताया कि देर रात में ही आग को बुझा दिया गया। उन्होंने कहा कि आग लगाने वाले की पहचान की जा रही है। टीम स्थिति का जायजा ले रही है।
Read this also:-स्याना में डंपिंग ग्राउंड में लगी आग