आबादी के बीच घूमता हुआ तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

गांव नरसेना में बीती रात आबादी के बीच तेंदुआ घुस गया। गांव निवासी भाजपा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राणा के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ टहलता हुआ दिखाई दे रहा है।

आबादी के बीच घूमता हुआ तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

गांव के रिहायशी इलाके में घूमता दिखाई दिया तेंदुआ

गांव नरसेना में बीती रात आबादी के बीच तेंदुआ घुस गया। गांव निवासी भाजपा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राणा के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ टहलता हुआ दिखाई दे रहा है। पालतू गाय पर हमला करने के बाद भागा तेंदुआतेंदुए ने गांव में पालतू गाय पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ मौके से भाग गया। तेंदुए को देखने के बाद ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग से लगातार तेंदुए को पकड़ने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन वन विभाग तेंदुए को डॉग फैमिली का जानवर बताकर पल्ला झाड़ रहा था।


दो महा पूर्व दिखाई दिया था पूछ काटा तेंदुआ


 बड़ी बात है कि अभी तक गांव बरवाला में पूछ कटा तेंदुआ देखा गया था। लेकिन नरसेना में सीसीटीवी में देखे गए तेंदुए की पूछ नही कटी है। जिससे यह स्पष्ट है कि एक से अधिक तेंदुए क्षेत्र में घूम रहे हैं। अभी तक वन विभाग इसे जंगली जानवर बताता चला आ रहा है। तेंदुआ दो माह से लगातार क्षेत्र में पशुओं को हमला कर शिकार बना रहा है और अब गांव में घुसने लगा है। अच्छा रहा कि तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हो गया वरना वन विभाग फिर से डॉग फैमिली का जानवर बता कर पल्ला झाड़ लेता। उधर डीएफओ ने वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है।

कर्मचारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है।