बहराइच इस बार ट्रक से नहीं जाएंगी महिला मतदान अधिकारी, मिलेगी ये सुविधा  

Www.aajkamudda.com

बहराइच इस बार ट्रक से नहीं जाएंगी महिला मतदान अधिकारी, मिलेगी ये सुविधा  

*_दिलशाद अहमद - आज का मुद्दा_*

बहराइच, लोकसभा चुनाव के लिए जिले में प्रचार प्रसार थम गया है। चुनाव में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए वाहनों का अधिग्रहण काम पूरा हो गया है। इस इस बार महिला मतदान अधिकारियों को ट्रक से मतदान केंद्रों तक नहीं जाना पड़ेगा। महिला मतदान अधिकारी बस से ही मतदान केंद्र तक जाएंगी।

इसके लिए सभी वाहनों का अधिग्रहण हो गया है।लोकसभा चुनाव में बहराइच सीट के लिए 13 मई को मतदान होगा। मतदान केंद्रों तक मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों को पहुंचाने के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय की ओर से वाहनों का अधिग्रहण किया गया है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए 1290 छोटे वाहन अधिग्रहित कर लिए गए हैं। इन वाहनों से पुलिस और प्रशासन के मतदान अधिकारी मतदान केदो तक जाएंगे। इसके अलावा 492 बसें चुनाव के लिए ली गई है।

आरटीओ ओपी सिंह ने बताया कि 100 छोटे वहां अतिरिक्त में भी ली गई है जिससे कि कभी भी जरूरत पड़ने पर इन वाहनों से मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके मतदान केंद्र तक पहुंचा जा सके। उन्होंने बताया कि बड़े वाहन गल्ला मंडी परिसर, छोटे वाहन किशन गिरी कॉलेज और कुछ वाहन पुलिस लाइन में रखा गया है।

श्रावस्ती और बलरामपुर से भी आई बसें सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए बलरामपुर और श्रावस्ती से बेस मंगाई गई है इनमें स्कूल में संचालित बेस भी शामिल है दो दर्जन से अधिक बसें दोनों जनपदों से बहराइच को मिली है।

महिलाओं को दी गई सहूलियत बीते विधानसभा और लोकसभा चुनाव में महिला मतदान अधिकारियों को मतदान केदो तक जाने के लिए ट्रक से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसके लिए इस बार पहले ही अधिकारियों से वार्ता कर ली गई जिसके तहत बसों की संख्या को बढ़ाया गया है। इस बार ट्रक की सेवा नहीं रखी गई है। -मोनिका रानी, जिलाधिकारी बहराइच