प्रतिबंधित लकड़ियों पर आरा चला रहे माफिया

केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार लोगो को जागरूक कर पौधारोपण के प्रति बढ़ावा दे रही है व करोड़ो रुपए खर्च कर पौधे लगाने का काम कर रही है।

प्रतिबंधित लकड़ियों पर आरा चला रहे माफिया

प्रतिबंधित लकड़ियों पर आरा चला रहे माफिया

केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार लोगो को जागरूक कर पौधारोपण के प्रति बढ़ावा दे रही है व करोड़ो रुपए खर्च कर पौधे लगाने का काम कर रही है।

वहीं नगर व क्षेत्र में लगातार वन विभाग व पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से लकड़ी माफिया अवैध रूप से प्रतिबंधित हरे वृक्षों का कटान करने से बाज नहीं आ रहे है। अवैध रूप से आम की लकड़ी टैक्टर ट्रॉली में लेकर जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो नगर के पट्टी डहर होली चौक मार्ग का बताया जा रहा है। वीडियो में आम के हरे पेड़ की लकड़ी को ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर ले जाया जा रहा है। हालांकि आज का मुद्दा वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।लगातार नगर-क्षेत्र में हो रहे हरे वृक्षों के अवैध कटान में वन विभाग व पुलिस कर्मियों की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

जबकि लकड़ी माफिया, वनकर्मी वपुलिसकर्मी सरकार की वन महोत्सव के जरिए वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ की योजना को भी पलीता दिखाने का काम कर रहे है, वही वन रक्षक व वन रेंजर हमेशा की तरह जांच कर कार्यवाही का राग अलाप रहे हैं। वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।

प्रतिबंधित लड़कियों का हो रहा जोरों से कटान


तहसील क्षेत्र में प्रतिबंधित लकड़ियों का कटान जोरों से चल रहा है। जिसका आए दिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। लेकिन विभाग के अधिकारी इस और अंजान बने हुए हैं। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से वायुमंडल के साथ-साथ राजस्व को भारी हानि पहुंचाई जा रही है। वन माफिया राजस्व को भारी चूना लगा रहे हैं।

Read this also:-ग्राम शाहबेरी में शत्रु संपत्ति पर निर्मित 48 दुकानों एवं 02 ऑफिस पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई