विज्ञान प्रश्नोत्तरी में नेहरू सदन रहा अव्वल
नगर के शिवम पब्लिक स्कूल में मंगलवार को कक्षा 1 से लेकर 5 तक के विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विज्ञान प्रश्नोत्तरी में नेहरू सदन रहा अव्वल
आज का मुददा बुलंदशहर (त्रिलोक चन्द)
नगर के शिवम पब्लिक स्कूल में मंगलवार को कक्षा 1 से लेकर 5 तक के विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के संस्थापक आई एस सोनी व मुख्य अतिथि रविंद्र कुमार के मैनेजर पीएनबी की तरुण सिंह तोमर ने मां सरस्वती के चित्र पर के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नेहरू सदन, गांधी सदन, इंदिरा सदन व पटेल सदन ने भाग लिया।
प्रतियोगिता कराने के लिए विद्यालय में के चार सदन बनाये गए। जिसमें नेहरू सदन, गांधी सदन, इन्द्रा सदन व पटेल सदन रहे। विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पूछे गए प्रश्नों के सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी सूझबूझ व प्रतिभा दिखाते हुए सटीक व सही उत्तर दिए। इसके पश्चात निर्णायक मंडल ने परिणाम घोषित किया। नेहरू सदन को विजय घोषित किया गया। प्रबंधक इस सोनी ने उन्हेंशुभकामनाएं दी, ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रबंधक आई एस सोनी के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
प्रतियोगिता के बाद नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर विद्यालय प्रांगण में मौजूद छात्र-छात्राओ, अभिभावकों, आगुंतकों का मन मोह लिया।
अरुण, ईशान, कार्तिक, मोहन, अंजलि, इशांत, संजना, शैली, प्रिंस और हिमांशी ने प्रतियोगिता में सहभागिता की। इस मौके परमुख्य अतिथि रविंद्र कुमार चीफ मैनेजर पीएनबी, रविंद्र कुमार शर्मा कोऑर्डिनेटर, अवनीश शर्मा प्रिंसिपल, स्वप्निल, शकील खान, सोहेल, प्रतिभा वर्मा, दीपा शर्मा, डॉ0 उर्वशी सोनी, डॉ0 इशा सोनी, लीना सोनी, तरुणवीर तोमर, यशवीर सिंह, निरंजन सिंह, हरीश कुमार, शिव भगवान आदि मौजूद रहें।