Noida में सिर कूचकर दो मालियों की हत्या, निर्माणाधीन हॉस्टल में मिले शव

Noida के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन हॉस्टल के कमरे में शुक्रवार को दो मालियों के शव बरामद हुए।

May 8, 2026 - 16:25
May 8, 2026 - 18:16
 0  1
Noida में सिर कूचकर दो मालियों की हत्या, निर्माणाधीन हॉस्टल में मिले शव

एक निर्माणाधीन हॉस्टल के कमरे में शुक्रवार को दो मालियों के शव बरामद हुए

Noida के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीनहॉस्टल के कमरे में शुक्रवार को दो मालियों के शव बरामद हुए। सिर कूचकर दाेनाें की हत्याकी गई हैं। वहीं, मालियों के साथ मौजूद तीसरा साथी गायब है। पुलिस को आशंका है किउसी ने ही इन दोनों की हत्या करने के बाद फरार हो गया। पुलिस की चार टीमें फरार युवककी तलाश में है।

पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान मेरठके रहने वाले शीशपाल (42) और दूसरा इंद्र (45) के रुप में की है।उनके साथ मौजूदअभिषेक घटना के बाद से गायब है। तीनों सीताराम इंस्टिट्यूट के पास स्थित एक निर्माणाधीन हॉस्टल में माली का काम कर रहे थे। ये लोग हॉस्टल के अंदर बने कमरे मेंरहते थे। जांच के दौरान घटनस्थल से जो चीजें बरामद हुई है उससे यह आशंका व्यक्त कीजा रही है गुरुवार बीती रात को तीनों ने एक साथ बैठकर खाया-पिया। इसी दौरान किसीबात को लेकर हुए विवाद में अभिषेक ने दाेनाें की हत्या कर माैके से फरार हो गया।फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।


डीसीपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों के सिर पर भारी वस्तु सेवार कर उनकी हत्या की गई है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। शवों को पोस्टमार्टमभेजकर घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow