भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज बिजलीघरों एवं उनसे संबंधित लाइनों पर किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया पंचकूला पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स व लड़ाई-झगड़े के 4 मामले दर्ज बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार जिलाधिकारी ने नोएडा एवं जेवर के मतदेय स्थलों पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा अनूपशहर में जमीन के नाम पर 56.70 लाख की ठगी, सरकारी जमीन को बताया अपनी गंगापुल पर ट्रक की टक्कर से 12 साल के पिंटू की मौत, तीन घायल PET परीक्षार्थियों के लिए शिवा विजय की पहल, तीन जिलों के लिए निःशुल्क बस सेवा कांग्रेस नेताओं ने अनूपशहर में दर्जनों बूथों का किया दौरा, बीएलओ से पारदर्शिता की अपील मेरठ परिक्षेत्र में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 208 गिरफ्तार भदोही: भुजनी-भंडा में मां दुर्गा की भक्ति का भव्य संगम, नौ दिवसीय महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु; गांव में उत्सव जैसा माहौल
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Lifestyle

100 करोड़ क्लब में हो गई वेलकम टू द जंगल की एंट्री, आलिया भट्ट की फिल्म को दे रही जबरदस्त टक्कर

मुंबई, सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल का जादू अब भीदर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है। रिलीज के 9 दिनों बाद भी इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 05 Jul 2026, 06:33 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
100 करोड़ क्लब में हो गई वेलकम टू द जंगल की एंट्री, आलिया भट्ट की फिल्म को दे रही जबरदस्त टक्कर

मुंबई,  सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल का जादू अब भीदर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है। रिलीज के 9 दिनों बाद भी इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर मचारही है।ऑडियंस के जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते आखिरकार वेलकम टू द जंगल 100 करोड़ रुपये की कमाईकरने वाली फिल्म बन गई है। हालांकि शुक्रवार को रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा कावेलकम टू द जंगल पर खासा असर होते हुए नजर नहीं आ रहा है। आइए जानते हैं कि इस मूवी ने 9वेंदिन कितनी कमाई की हैं।


अल्फा के रिलीज का नहीं हुआ असर26 जून को रिलीज हुई वेलकम टू द जंगल को देखने के लिए अभी भी दर्शक उत्सुक हैं। जिसका सीधाअसर फिल्म के ऑफिस कलेक्शन पर होता हुआ नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलीजके 9वें दिन वेलकम टू द जंगल ने 7.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसके कारण फिल्म 100 करोड़क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने अब तक 105 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल कर लियाहैं। 

शुक्रवार को आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा ने भी बड़े पर्दे पर दस्तक दी है।हालांकि अल्फा का वेलकम टू द जंगल पर कोई खासा असर होते हुए नजर नहीं आ रहा है। अल्फा नेजहां पहले दिन 9.25 करोड़ की कमाई की थी, तो वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 11.25 करोड़ की कमाईकी थी। जिससे साथ पता चलता है कि अल्फा का वेलकम टू द जंगल पर कोई असर नहीं हुआ है।अल्फा की स्टारकास्ट में बॉबी देओल, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं।उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म वेलकम टू द जंगल को जोरदार टक्कर दे सकती हैं।

वेलकम टू द जंगल में चमके ये सितारे
अहमद खान के द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नाडिंस,रवीना टंडन, लारा दत्ता, सुनील शेट्टी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ,अरसद वारसी के साथ 20 और सितारे शामिल हैं।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Lifestyle

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें