भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 07 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
दिल्ली के जाफराबाद में अवैध शराब के गोदाम पर छापा, 1,576 क्वार्टर बरामद, आरोपी गिरफ्तार चित्रकूट में सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों के घावों पर लगाया मरहम, बांटी राहत सामग्री, ढहे मकानों के लिए दिए चेक मंडी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी स्याना तहसील में महा रक्तदान शिविर, एसडीएम लालजी विश्वकर्मा ने रक्तदान कर किया शुभारंभ, बोले - रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं बुलंदशहर में शिक्षक सम्मान समारोह: 78 शिक्षक सम्मानित, स्याना की जूली मलिक को मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान लॉरेंस एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह एन. आर. ग्लोबल स्कूल में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित अभद्रता के विरोध में बहराइच के पत्रकार एकजुट पूर्व बसपा प्रत्याशी रहे हाजी इमरान की बसपा में पुनः वापसी, समर्थकों में जश्न बसंती देवी ग्लोबल स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Lifestyle

संक्रमण बिगाड़ सकता है मानसून के मौसम का मजा

मानसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में रिमझिम फुहारों का आनंद लेने के दौरान अक्सर हम इस मौसम में होने वाली बीमारियों को नजरअंदाज कर देते हैं।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 08 Jul 2026, 09:26 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
संक्रमण बिगाड़ सकता है मानसून के मौसम का मजा

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

मानसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में रिमझिम फुहारों का आनंद लेने के दौरान अक्सर हम इस मौसम में होने वाली बीमारियों को नजरअंदाज कर देते हैं। कीटाणु और जीवाणु दोनों ही इस मौसम में सक्रिय होजाते हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है जैसे-खुजली, त्वचा में जलन और फंगल वगैरह। ऐसे में
इनका ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। इस मौसम में जरूरी है कुछ ऐहतियात बरतने की ताकिबारिश का यह मौसम हमारे लिए खुशनुमा बना रहे।
बारिश के मौसम में चटपटा और तला खाने का मन करता है। गोलगप्पे, भेलपूरी, टिक्की चाट जैसे स्ट्रीटफूड के प्रति आकर्षण बढ़ता है। मगर देखा जाए तो ऐसा खाना हमारे सेहत के लिए हानिकारक होता है।ऐसा खाना बैक्टीरिया को आमंत्रित करता है, जिससे हमारी पाचन क्रिया प्रभावित होती है। बाहर मिलने
वाले कटे फल और सब्जी विषाक्त भोजन में शामिल होते हैं। इससे सेहत खराब हो सकती है। ऐसे मौसम में हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल जरूरी है।


बारिश का पानी अक्सर सर्दी-जुकाम का कारण बनता है। घर से निकलें तो रेनकोट या छतरी साथ रखें।बारिश के पानी में भीगने पर संक्रमण का खतरा हो जाता है। अगर बारिश में भीग जाएं तो घर आकरसाफ पानी से नहा लें। इससे संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। अगर कपड़े गीले हो जाते हैं या जूते
गीले हो जाएं तो इसे ज्यादा देर तक न पहने रखें।इस मौसम में नमी के कारण ज्यादा पसीना निकलता है। ऐसे में पानी अधिक मात्रा में पीएं। पानी की
ज्यादा मात्रा शरीर के विषैले तत्व बाहर निकाल देती है। हमेशा पानी फिल्टर कर या उबाल कर पीएं। इनदिनों ज्यादा सफाई रखने की जरूरत पड़ती है न सिर्फ शरीर कि बल्कि कमरे और खासकर घर के आस-पास की जगह व बगीचे वगैरह की भी। जहां-जहां फंगल या गंदगी दिखें, तो तुरंत साफ कर दें। बारिश मेंअक्सर जगह-जगह पानी जमा हो जाता है। यही बारिश का जमा पानी भी मच्छर और बैक्टीरिया कोपनपने का मौका देता है।


बारिश के मौसम में सब्जियों खासकर साग पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। बाजार में रखी येसब्जियां कई बार बारिश में गीली हो जाती हैं। ऐसे में बाजार से इन्हें घर लाएं तो दो-मिनट गुनगुनेपानी में डूबो दें। सब्जियां हमेशा उबाल कर, अच्छी तरह धोकर पकाएं। गर्म पानी में उबालने के बाद यह
पूरी तरह खाने लायक हो जाती है। दरअसल, इस पर किया गया रंग और कीटाणु सब निकल जाते हैं।ये सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाते। इसी तरह फल को भी नमक डाले पानी में धो लें। कुछ सब्जियों कोहम सलाद के रूप में खाते हैं, ऐसे में इन्हें अच्छी तरह धोकर ही इस्तेमाल करें।इस मौसम में कई बीमारियां होने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने शरीर की रोग प्रतिरोधकक्षमता को बढ़ाएं। इसके लिए सही खान-पान जरूरी होता है। 

अपने खाने में लहसुन, अदरक, जैसमिनचाय, ग्रीन-टी, पुदीना ड्रिंक जैसी चीजों को शामिल करें। तला-भुना खाना, पकौड़े, मछली-मांस जहां तकहो सकें न खाएं। अपनी सेहत का ख्याल रखकर आप मानसून का मजा ले सकते हैं।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Lifestyle

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें