भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 23 July 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
नोएडा में अवैध रूप से संग्रहित लगभग 2.48 करोड़ रुपये मूल्य की औषधियां जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिल्ली जाने से रोका राहुल गांधी के समर्थन में जाने की थी तैयारी, रात 12 बजे पुलिस पहुंची सिराज मेवाती कांग्रेस जिला (महासचिव) को नगर कोतवाली पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट सोनम वांगचुक को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल भेजा गया छोटे लालच का बड़ा दंड: म्यूल अकाउंट और बर्बाद होता युवा भविष्य पवित्र सावन मास की 30 जुलाई से होगी शुरुआत, बाबा विश्वनाथ के दर्शन को उमड़ेगा शिवभक्तों का रेला, इस बार बन रहा विशेष संयोग टैरिफ टैक्स वाला महातमाशा ऑपरेशन कवच के तहत बड़ी कार्रवाई, गाजियाबाद सम्भाग में 70 यात्री वाहन पकड़े छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के बाद सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! अस्पताल से कहा- ‘अब नहीं टूटेगा अनशन’ अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार
Advertisement Space 970x250
state and city

पवित्र सावन मास की 30 जुलाई से होगी शुरुआत, बाबा विश्वनाथ के दर्शन को उमड़ेगा शिवभक्तों का रेला, इस बार बन रहा विशेष संयोग

वाराणसी, देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी अब सावन के स्वागत की तैयारियों में जुट गई है। महज 10 दिन बाद 30 जुलाई से श्रावण मास का शुभारंभ होगा।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 21 Jul 2026, 06:04 PM | Views: 0
पवित्र सावन मास की 30 जुलाई से होगी शुरुआत, बाबा विश्वनाथ के दर्शन को उमड़ेगा शिवभक्तों का रेला, इस बार बन रहा विशेष संयोग

वाराणसी, देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी अब सावन के स्वागत की तैयारियों में जुट गई है। महज 10 दिन बाद 30 जुलाई से श्रावण मास का शुभारंभ होगा। पूरे एक माह तक श्रीकाशी विश्वनाथ धाम सहित शहर के प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, पूजन-अर्चन और दर्शनके लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होगा। कांवड़ियों के जत्थे बाबा विश्वनाथ कागंगाजल से अभिषेक करेंगे, वहीं द्वादश ज्योतिर्लिंग, पंचक्रोशी, केदारेश्वर अंतर्गृही प्रदक्षिणा समेत अनेकधार्मिक यात्राएं भी श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनेंगी।


हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण वर्ष का पांचवां मास है और यह भगवान शिव को सर्वाधिक प्रिय माना जाता है। इस वर्ष श्रावण मास 30 जुलाई से प्रारंभ होकर 28 अगस्त तक रहेगा। पूरे माह काशी केमंदिरों में विशेष पूजन, भजन-कीर्तन, रुद्राभिषेक और धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला चलेगी। प्रशासन औरमंदिर समितियों ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।चार सोमवार, पांच-पांच बृहस्पतिवार और शुक्रवार का विशेष संयोग
इस वर्ष सावन में चार सोमवार पड़ेंगे। पहला सोमवार 3 अगस्त, दूसरा 10 अगस्त, तीसरा 17 अगस्तऔर चौथा 24 अगस्त को होगा। इसके अलावा पूरे माह में पांच-पांच बृहस्पतिवार और शुक्रवार का भीविशेष संयोग बन रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन के सोमवार भगवान शिव की विशेषआराधना के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं, इसलिए इन दिनों मंदिरों में सबसे अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है।

रुद्राभिषेक, पार्थिव शिवलिंग पूजन और महामृत्युंजय जाप का रहेगा विशेष महत्व काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्कृत विद्याधर्म विज्ञान संकाय के प्रोफेसर विनय कुमार पांडेय ने बतायाकि श्रावण मास में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक, सामूहिक पार्थिव शिवलिंग पूजन,बेलपत्र अर्पण, सावन सोमवार व्रत, महामृत्युंजय मंत्र का जाप तथा शिवमहापुराण का श्रवण अत्यंतफलदाई माना जाता है। उन्होंने कहा कि इस मास में किए गए धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष आध्यात्मिकमहत्व है और श्रद्धालु पूरे श्रद्धाभाव से भगवान शिव की आराधना करते हैं।शिव यात्राओं के साथ निकलेंगी दुर्गा यात्राएंबड़ी शीतला माता मंदिर के महंत पंडित शिव प्रसाद पांडेय लिंगिया ने बताया कि सावन भर काशी में शिव उपासना का विशेष वातावरण रहता है। इस दौरान पारंपरिक शिव यात्राओं के साथ दुर्गा यात्राएंनिकालने की भी पुरानी परंपरा है। श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर पुण्य अर्जित करते हैं।

54 वर्षों से निकल रही हैं धार्मिक प्रदक्षिणा यात्राएं
धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के शिष्य ब्रह्मलीन दंडी स्वामी शिवानंद सरस्वती द्वारा स्थापित काशी प्रदक्षिणा दर्शन यात्रा समिति वर्ष 1972 से लगातार सावन में धार्मिक यात्राओं का आयोजन कररही है। समिति के संचालक उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि 2 अगस्त को श्री गौरी केदारेश्वर महादेव
मंदिर से केदारेश्वर अंतर्गृही प्रदक्षिणा दर्शन-पूजन यात्रा निकलेगी। इस यात्रा में श्रद्धालु काशी के 145 प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक और दर्शन-पूजन करेंगे।
कांवड़ यात्रा और द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा का रहेगा आकर्षणसावन के दौरान कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व रहेगा। गंगाजल लेकर आने वाले हजारों कांवड़िये बाबाविश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके साथ ही द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा, एकादश महारुद्र लिंग यात्रा,पंचक्रोशी यात्रा और अन्य धार्मिक यात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

सावन मेले और धार्मिक कथाओं से गूंजेगी काशी
श्रावण मास में काशी के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक मेलों और कथाओं का भी आयोजन होगा। शिव महापुराण, श्रीमद्भागवत कथा, रामचरितमानस कथा और विष्णु पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।दुर्गाकुंड, सारंगनाथ, मार्कंडेय महादेव और शूलटंकेश्वर महादेव मंदिरों में पूरे सावन भर विशेष मेले लगेंगे।
इन स्थलों पर जलाभिषेक, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं केआकर्षण का केंद्र रहेंगे।

आस्था और भक्ति का संगम बनेगी काशी
श्रावण मास के दौरान काशी एक बार फिर शिवमय हो जाएगी। मंदिरों में हर-हर महादेवऔर बोल बम के जयघोष गूंजेंगे, गंगा तट से लेकर शिवालयों तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखाई देंगी। पूरेमाह धार्मिक आस्था, परंपरा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा, जिससे काशी का सांस्कृतिक और धार्मिक वैभव एक बार फिर पूरे देश के सामने प्रकट होगा।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें