भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 07 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर खनन अधिकारी का बड़ा एक्शन तीन डंपर सीज। दीपावली, भाई दूज एवं छठ पूजा के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी शिकारपुर में सीओ ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा धनतेरस पर अंसारी रोड बाजार में मेले का शुभारंभ, डीएम-एसएसपी ने किया फीता काटकर उद्घाटन मुख्यमंत्री ने ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को किया संबोधित शहर में पहली बार होगा ‘श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम’, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा यमुना तट श्री नंगली साहिब की 52वीं पावन पदयात्रा का शुभारंभ, दिल्ली से 7 नवंबर को सद्गुरुधाम पहुंचेगी यात्रा राजघाट पर महा गंगा आरती दीपोत्सव का आयोजन, श्रद्धालुओं को दिलाई गई गंगा शपथ.. एम्स इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस संपन्न, 7 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर के लिए चयनित त्योहारों पर सुरक्षा कड़ी, ASP नगर ने रात में किया चेकिंग अभियान
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
state and city

अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर खनन अधिकारी का बड़ा एक्शन तीन डंपर सीज।

अहमदगढ़ (बुलंदशहर)। थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ जिला खनन अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन डंपरों को पकड़कर सीज कर दिया। तीनों डंपरों को अहमदगढ़ थाने में खड़ा कराया गया है। कार्रवाई से खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 07 Nov 2026, 01:40 AM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर खनन अधिकारी का बड़ा एक्शन तीन डंपर सीज।

संवाददाता पुष्पेन्द्र कुमार

अहमदगढ़ (बुलंदशहर)। थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ जिला खनन अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन डंपरों को पकड़कर सीज कर दिया। तीनों डंपरों को अहमदगढ़ थाने में खड़ा कराया गया है। कार्रवाई से खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के मुमरेजपुर और फतेहगढ़ के जंगलों में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किए जाने की सूचना पर जिला खनन अधिकारी बृजमोहन सिंह ने कार्रवाई की। इस दौरान अवैध खनन में लगे तीन डंपरों को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि डंपरों को छुड़ाने के लिए खनन माफिया अधिकारी से लगातार खुशामद करते रहे, लेकिन उन्होंने किसी की एक न सुनी और तीनों डंपरों को सीज कर थाने में बंद करा दिया।

जिला खनन अधिकारी बृजमोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि जनपद में अवैध रूप से मिट्टी का खनन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।वहीं, क्षेत्र में अवैध खनन पकड़े जाने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं

 कि आखिर थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रही अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक क्यों नहीं लग सकी।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें