भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 21 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
नगर पालिका परिषद दादरी में स्वच्छता ही सेवा (2026) कार्यक्रम जिसकी थीम” स्वच्छ भारत विकसित भारत हाईटेक मॉडल रेलवे स्टेशन की टोटियों से पानी गायब, पंखे बने शोपीस, यात्री परेशान पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भव्य आयोजनों के लिए वीरेश तिवारी ने सरकारों का जताया आभार ग्रेटर नोएडा में EPFO की बैठक, PF वेतन सीमा 25 हजार करने पर चर्चा पंचकूला के विकास पर खर्च होंगे 829 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर पूर्व चेयरमैन राजेश निगम की अगुवाई में चौपाल, ग्रामीणों से किया संवाद उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ टूल किट वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 17 लाख और महिलाओं को मिलेगा लाभ* भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह पहुंचे बुलंदशहर, रक्तदान शिविर में लिया भाग एजीआईएफ ऋण पर लाखों की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना कर्मी से 10 लाख रुपये का फ्रॉड करने वाला आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
state and city

रिसिया में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, शान से लहराया तिरंगा

रिसिया ब्लाक क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत मंगलवार को रिसिया कस्बे में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 11 Aug 2026, 11:11 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
रिसिया में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, शान से लहराया तिरंगा

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

रिसिया, बहराइच।

रिसिया ब्लाक क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत मंगलवार को रिसिया कस्बे में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारे लिए सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी और छात्र-छात्राएं यात्रा में शामिल हुए। जैसे-जैसे तिरंगा यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ी, पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगता चला गया।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि करन वीर सिंह ने किया। यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं की भागीदारी रही।

ब्लॉक परिसर से शुरू हुई यात्रा
भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में दोपहर के समय ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पार्टी के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल, राजेश निगम, डॉ. राजू निगम सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष  श्री पाण्डेय और श्री सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रध्वज को सम्मानपूर्वक हाथों में लेकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया।
ब्लॉक परिसर से निकली यात्रा आजाद नगर, इंदिरा नगर, स्टेशन चौराहा, सरस्वती नगर, नानकपुरा, मोहम्मद नगर, गायत्री नगर और राजेंद्र नगर से होकर गुजरी और अंत में डिग्री कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई।

भारत माता के जयकारों से गूंजा रिसिया
तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। देशभक्ति गीतों की धुन पर छात्र-छात्राएं उत्साह से आगे बढ़ते रहे। वहीं कार्यकर्ताओं के हाथों में लहराते तिरंगे और ‘भारत माता की जय’ के नारों ने माहौल को पूरी तरह देशभक्तिमय बना दिया।कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजर रही तिरंगा यात्रा को देखने के लिए लोग अपने घरों और दुकानों के बाहर भी नजर आए। तिरंगे के साथ आगे बढ़ते लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा के दौरान पूरे कस्बे में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिखाई दिया।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में,  सरोज कुमार सिंह, डॉ शिवेंद्र ठाकुर,  महेश अग्रवाल, रिसिया सीएचसी अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार गौतम, बीडीओ सचिन भारतीय, अजितजंय भारतीय, कृष्ण कुमार अग्रहरी, कमलेश आर्य, सरोज शर्मा, अशोक शर्मा, अरविंद गुप्ता, कुश शुक्ला, बृजेश निषाद, रितिक भारतीय, हर्षित, जिलाजीत तिवारी, प्रेम वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, सुरेश प्रताप सिंह, राम निवास, संदीप वैश्य शनि, गोविंद गोयल, रमा शंकर सिंह, संजय त्रिपाठी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हलीम अहमद, धर्मवीर वर्मा,  आमिर, अरकान, तौहीद, जावेद, अतीक, डिजाइन, ज़ैद, एवं सचिव महेश मिश्र, प्रदीप निषाद, सुभम, दुर्रेहसन,  विशाल सिंह पटेल, एपीओ प्रमोद यादव, 
समेत  सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

आयोजकों ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत करना है।तिरंगा यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। थाना प्रभारी करुणाकर पाण्डेय, एसआई किशन लाल, हे0 का0 प्रभाकर राज सिंह, हे0 का0 सर्वजीत यादव, का0 शुभम वर्मा सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी यात्रा के दौरान तैनात रहे। पुलिस की निगरानी में यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा के दौरान रिसिया में उमड़ा जनसैलाब और लहराते राष्ट्रध्वज ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को यादगार बना दिया।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें