भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 13 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
सपा कैंप कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि रावण की तपस्या, वेदवती के श्राप और श्रवण कुमार के बलिदान के प्रसंगों ने दर्शकों को किया भावविभोर स्याना में खाद्य विभाग का छापा, चार दुकानों से लिए मिठाई के नमूने दिल्ली में चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल, बुलंदशहर से पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ता ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा: नोएडा में लगेंगे 48 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन मिशन शक्ति फेज-6.0 : स्याना पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक जय श्रीराम के जयघोष के बीच निकली भव्य रामलीला शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ प्रभु श्रीराम का स्वागत जेवर में इमरान हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या का है आरोप स्याना में 33 करोड़ से बनेंगी दो नई पानी की टंकियां, हवन-पूजन के साथ शुभारंभ स्याना :गाड़ी की छत पर रील बनाना पड़ा भारी
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
state and city

आई.ओ.पी. वृन्दावन महाविद्यालय में 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के तहत ‘तिरंगा रैली’ का आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर को समर्पित राष्ट्रीय अभियान 'हर घर तिरंगा' के तहत आज रमणरेती स्थित प्रतिष्ठित इंस्टिट्यूट ऑफ ओरिएंटल फिलॉसफी (IOP) महाविद्यालय परिसर में एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई |

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 13 Aug 2026, 01:44 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
आई.ओ.पी. वृन्दावन महाविद्यालय में 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के तहत ‘तिरंगा रैली’ का आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर को समर्पित राष्ट्रीय अभियान 'हर घर तिरंगा' के तहत आज रमणरेती स्थित प्रतिष्ठित इंस्टिट्यूट ऑफ ओरिएंटल फिलॉसफी (IOP) महाविद्यालय परिसर में एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई |

 इस रैली में महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और प्रशासनिक स्टाफ ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया | यह रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर वृन्दावन के प्रमुख चौराहों और स्थानीय मार्गों से गुजरी | यात्रा के दौरान छात्र अपने हाथों में सम्मानपूर्वक तिरंगा थामे हुए थे | पूरी रैली में 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम' और 'वीर शहीद अमर रहें' के गगनभेदी नारे गूंजते रहे | इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. पी.के. सारस्वत ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय प्रशासन और वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और वीर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है | शिक्षा के साथ-साथ युवाओं में राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों का बोध कराना ही इस रैली का मुख्य उद्देश्य है | कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं और क्षेत्रीय नागरिकों से अपने-अपने घरों पर गौरव के साथ तिरंगा फहराने की अपील की।

 इस अवसर पर, प्रो. सरला शर्मा, प्रो. अनंत कुमार यादव, प्रो. योगेन्द्र पाल सिंह सोलंकी, प्रो. संजय कुमार सिंह, प्रो. दीपिका वर्मा, डॉ. के.एल अग्रवाल, डॉ. बीरेंद्र कुमार शर्मा, श्री सुनीत शुक्ला, श्रीमती मृदुला पाण्डेय, श्री पवित्र गोस्वामी, श्री धर्मेन्द्र कुमार,  श्री सुभाष कृष्ण सरकार तथा सौरभ कुलश्रेष्ठ उपस्थित रहे |

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें