भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज बिजलीघरों एवं उनसे संबंधित लाइनों पर किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया पंचकूला पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स व लड़ाई-झगड़े के 4 मामले दर्ज बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार जिलाधिकारी ने नोएडा एवं जेवर के मतदेय स्थलों पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा अनूपशहर में जमीन के नाम पर 56.70 लाख की ठगी, सरकारी जमीन को बताया अपनी गंगापुल पर ट्रक की टक्कर से 12 साल के पिंटू की मौत, तीन घायल PET परीक्षार्थियों के लिए शिवा विजय की पहल, तीन जिलों के लिए निःशुल्क बस सेवा कांग्रेस नेताओं ने अनूपशहर में दर्जनों बूथों का किया दौरा, बीएलओ से पारदर्शिता की अपील मेरठ परिक्षेत्र में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 208 गिरफ्तार भदोही: भुजनी-भंडा में मां दुर्गा की भक्ति का भव्य संगम, नौ दिवसीय महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु; गांव में उत्सव जैसा माहौल
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

टेकजोन-4 में लगेगी स्ट्रीट लाइट, छपरौला आरओबी पर हाईमास्ट

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जल्द ही छपरौला रेलवे ओवरब्रिज और उसके आसपास 7 हाईमास्ट लाइटें लगाने जा रहा है, जिससे आरओबी पर अंधेरा खत्म हो जाएगा। लंबे समय से लोग इसकी मांग कर रहे थे।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 18 Aug 2026, 08:07 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
टेकजोन-4 में लगेगी स्ट्रीट लाइट, छपरौला आरओबी पर हाईमास्ट

 ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जल्द ही छपरौला रेलवे ओवरब्रिज और उसके आसपास 7 हाईमास्ट लाइटें लगाने जा रहा है, जिससे आरओबी पर अंधेरा खत्म हो जाएगा। लंबे समय से लोग इसकी मांग कर रहे थे। इसके साथ ही आरओबी से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-91 तक लिंक रोड पर 132 एलईडी स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। वहीं टेकजोन-4 में भी 561 अतिरिक्त स्ट्रीट लाइटें जल्द लगाई जाएंगी। ये सभी स्ट्रीट लाइटें 24 और 30 मीटर रोड पर लगेंगी।

 दरअसल, छपरौला रेलवे ओवरब्रिज और राष्ट्रीय राजमार्ग-91 के लिंक रोड पर हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट न लगी होने से अंधेरा रहता है, जिससे हादसे की आंशका बनी रहती है। पुलिस की तरफ से भी इस रास्ते पर हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट लगाने का सुझाव दिये गये हैं। टेकजोन-4 की 24 और 30 मीटर रोड पर भी आसपास के लोग स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग कर रहे हैं। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने इन दोनों जगहों पर विद्युत अभियांत्रिकी विभाग को तत्काल हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए। विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के डिवीजन वन की तरफ से दोनों ही स्थानों पर टेंडर निकाल दिया है।

 एक से डेढ़ माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू हो जाएगा और लगभग तीन माह में दोनों कार्य संपन्न हो जाएंगे। इन दोनों ही कार्यों पर लगभग 3 करोड रुपए खर्च होंगे।  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने दोनोें स्थानों पर तय समय में हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइटें लगाने के निर्देश दिए हैं।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें