भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 04 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
61वें जन्मदिन पर मन्नत की बालकनी में पहुंचे शाहरुख, फैंस को दिया खास तोहफा अनूपशहर में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ ने किया पैदल मार्च इलाहाबाद उच्च न्यायालय की विशेष पहल, अब आपका निर्णय आपकी भाषा में दीपावली पर उज्ज्वला योजना के 3.85 लाख लाभार्थियों को मिलेगा फ्री सिलेंडर आईआईएमटी कॉलेज समूह में दो दिवसीय ‘इवोल्यूशन-3.0’ का भव्य शुभारंभ, 35 स्कूलों के 2500 विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए वैज्ञानिक मॉडल दादरी में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका का अभियान, 5700 रुपये का जुर्माना वसूला गौशाला में गोवंश 3 दिन से भूखे आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में जन-सामान्य की शिकायतों का त्वरित कार्यवाही कर उनकी संतुष्टि के साथ निस्तारण करें अधिकारी: श्रम आयुक्त चोटपुर कॉलोनी में भव्य हिंदू चौपाल का आयोजन, स्वामी दीपांकर जी महाराज ने दिया हिंदू एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
state and city

बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच देहरादून प्रशासन अलर्ट

देहरादून, मौसम विभाग ने देहरादून के कई क्षेत्रों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। छिद्दरवाला, डोईवाला, सेलाकुई, रायवाला और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से अति तीव्र वर्षा के साथ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 04 Sep 2026, 10:30 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच देहरादून प्रशासन अलर्ट

देहरादून,  मौसम विभाग ने देहरादून के कई क्षेत्रों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। छिद्दरवाला, डोईवाला, सेलाकुई, रायवाला और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से अति तीव्रवर्षा के साथ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी संबंधित विभागों,उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) और तहसील स्तर पर तैनात त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) को अलर्टमोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन और टीमें तैयार रखने को कहा गया है।


प्रशासन ने वृक्ष गिरने, टहनियां टूटने, जलभराव और सड़क अवरुद्ध होने जैसी परिस्थितियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। किसी भी स्थान पर ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर क्यूआरटी कोतत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक राहत एवं बचाव कार्यसुनिश्चित करने को कहा गया है।शहरी क्षेत्रों में नगर निगम और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष
निगरानी रखने तथा जलभराव की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने आमजन से मौसम खराब रहने के दौरान सतर्कता बरतने और अनावश्यक रूप सेसंवेदनशील एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। 

प्रशासन ने किसी भी अप्रियघटना की सूचना तत्काल जिला प्रशासन अथवा 1077 पर डीडीएमओ को देने को कहा है।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें