भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज बिजलीघरों एवं उनसे संबंधित लाइनों पर किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया पंचकूला पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स व लड़ाई-झगड़े के 4 मामले दर्ज बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार जिलाधिकारी ने नोएडा एवं जेवर के मतदेय स्थलों पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा अनूपशहर में जमीन के नाम पर 56.70 लाख की ठगी, सरकारी जमीन को बताया अपनी गंगापुल पर ट्रक की टक्कर से 12 साल के पिंटू की मौत, तीन घायल PET परीक्षार्थियों के लिए शिवा विजय की पहल, तीन जिलों के लिए निःशुल्क बस सेवा कांग्रेस नेताओं ने अनूपशहर में दर्जनों बूथों का किया दौरा, बीएलओ से पारदर्शिता की अपील मेरठ परिक्षेत्र में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 208 गिरफ्तार भदोही: भुजनी-भंडा में मां दुर्गा की भक्ति का भव्य संगम, नौ दिवसीय महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु; गांव में उत्सव जैसा माहौल
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
state and city

निदेशक (परियोजनाएं) श्री राजेश कुमार चंदेल ने किया नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन का दौरा

झाकड़ी : (रूपेश त्रिवेदी? एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) श्री राजेश कुमार चंदेल ने 6 सितंबर 2026 को एसजेवीएन के 1500 मेगावाट - नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन का दौरा किया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 07 Sep 2026, 04:38 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
निदेशक (परियोजनाएं) श्री राजेश कुमार चंदेल ने किया नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन का दौरा

झाकड़ी : (रूपेश त्रिवेदी? एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) श्री राजेश कुमार चंदेल ने 6 सितंबर 2026 को एसजेवीएन के 1500 मेगावाट - नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन का दौरा किया। दौरे का मुख्य उद्देश्य परियोजना में विद्युत उत्पादन की स्थिति की समीक्षा करने के साथ-साथ उत्पादन दक्षता, परिचालन व्यवस्था, अनुरक्षण गतिविधियों एवं सुरक्षा मानकों का समग्र जायजा लेना रहा।

परियोजना में पहुंचने पर परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर ने निदेशक (परियोजनाएं) का पारंपरिक हिमाचली रीति-रिवाज से स्वागत किया। इस अवसर पर परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।दौरे के दौरान श्री चंदेल ने परियोजना के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया तथा विद्युत उत्पादन से संबंधित गतिविधियों, संयंत्र के संचालन एवं अनुरक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पावर हाउस, नियंत्रण कक्ष सहित हाइड्रो प्लांट का निरीक्षण कर परियोजना की वर्तमान परिचालन स्थिति एवं उत्पादन व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर ने निदेशक (परियोजनाएं) को परियोजना के विद्युत उत्पादन की वर्तमान स्थिति, मशीनों की उपलब्धता, अनुरक्षण कार्यों तथा विभिन्न तकनीकी एवं परिचालन पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी। इस दौरान परियोजना के सुचारू संचालन, उत्पादन क्षमता के प्रभावी उपयोग तथा आगामी अवधि की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।इस अवसर पर निदेशक (परियोजनाएं) श्री राजेश कुमार चंदेल ने परियोजना के अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मचारियों द्वारा सुरक्षित एवं विश्वसनीय विद्युत उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

 उन्होंने कहा कि नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन एसजेवीएन की एक महत्वपूर्ण परियोजना होने के साथ-साथ देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।उन्होंने कहा कि जल विद्युत परियोजनाओं में उत्पादन के साथ सुरक्षा, दक्षता और उपकरणों की विश्वसनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने प्रकृति के संरक्षण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी सुनिश्चित करने हेतु पौधारोपण भी किया l उन्होंने चंभु देवता महाराज मंदिर में दर्शन कर परियोजना की सफलता एवं समृद्धि के लिए मन्नत भी माँगी l 

अंत में उन्होंने अधिकारियों को उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए परियोजना की उत्पादन क्षमता एवं दक्षता को निरंतर बनाए रखने तथा अनुरक्षण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें