भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 19 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
जुहू में दहल उठा बॉलीवुड: टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ड्राइवर घायल विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी ने किया शस्त्र पूजन शस्त्र पूजन कर मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी ने दिया नारी शक्ति और आत्मरक्षा का संदेश: विहिप मुंबई के वडाला पश्चिम इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से हड़कंप किशोरी की मौत पर पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज मिशन शक्ति रैली का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर किया स्वागत प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज बिजलीघरों एवं उनसे संबंधित लाइनों पर किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया पंचकूला पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स व लड़ाई-झगड़े के 4 मामले दर्ज बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार जिलाधिकारी ने नोएडा एवं जेवर के मतदेय स्थलों पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा अनूपशहर में जमीन के नाम पर 56.70 लाख की ठगी, सरकारी जमीन को बताया अपनी
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, दादरी, उत्तर प्रदेश में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

मेगमीट इलेक्ट्रिकल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं प्रेमांश फाउंडेशन की संयुक्त पहल के अंतर्गत वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, दादरी, उत्तर प्रदेश में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 08 Sep 2026, 03:52 PM | Views: 0 | 3 मिनट पढ़ें
वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, दादरी, उत्तर प्रदेश  में कंप्यूटर  लैब  का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

Dadri मेगमीट इलेक्ट्रिकल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं प्रेमांश  फाउंडेशन  की संयुक्त पहल के अंतर्गत वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, दादरी, उत्तर प्रदेश  में कंप्यूटर  लैब  का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। संस्था  द्वारा प्रोजेक्ट उड़ान के तहत कंप्यूटर लैब स्थापित की गयी है जिसका उद्देश्य सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों में कंप्यूटर लैब स्थापित कर बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और उन्हें कंप्यूटर की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती गीता पंडित जी, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद दादरी एवं मेगमीट इलेक्ट्रिकल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से श्री चेतन शर्मा (सीनियर मैनेजर- एच.आर एडमिनिस्ट्रेशन), तथा प्रेमांश  फाउंडेशन  की संस्थापक डॉ. शिखा शुक्ला उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रतनप्रभा जी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कंप्यूटर  लैब  की आवश्यकता और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अब तक छात्राएँ कंप्यूटर को मुख्यतः किताबों और सैद्धांतिक शिक्षा के माध्यम से समझती थीं, लेकिन नई कंप्यूटर  लैब  के माध्यम से उन्हें कंप्यूटर पर स्वयं अभ्यास करने और प्रक्टिकली सीखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इस पहल के लिए मेगमीट एवं प्रेमांश  फाउंडेशन की टीम का आभार व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि ने मेगमीट इलेक्ट्रिकल्स  इंडिया  प्राइवेट  लिमिटेड  एवं प्रेमांश  फाउंडेशन  को इस महत्वपूर्ण संयुक्त पहल के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा की डिजिटल भारत की दिशा में इस प्रकार के प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने छात्राओं को कंप्यूटर का सही और रचनात्मक उपयोग करने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा डिजिटल शिक्षा के अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।मेगमीट की ओर से श्री चेतन शर्मा जी ने प्रोजेक्ट  उड़ान  के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल सरकारी विद्यालयों में  कंप्यूटर शिक्षा की वास्तविक आवश्यकता को पूरा करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में केवल कंप्यूटर के बारे में पढ़ना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को कंप्यूटर पर स्वयं कार्य करने और डिजिटल तकनीक को समझने का अवसर मिलना भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्राओं को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इस कंप्यूटर  लैब  से बड़ी संख्या में छात्राओं को लाभ मिलेगा।

प्रेमांश  फाउंडेशन  की संस्थापक डॉ. शिखा शुक्ला ने कहा कि आज भी कई विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा मुख्य रूप से किताबों तक सीमित है और विद्यार्थियों को पर्याप्त प्रैक्टिकल  एक्सपोज़र  नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट  उड़ान  के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में कंप्यूटर  लैब्स  स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बच्चे कंप्यूटर को केवल विषय के रूप में न पढ़ें, बल्कि उसे स्वयं चलाकर, अभ्यास करके और सीखकर अपने डिजिटल कौशल को विकसित कर सकें। उन्होंने मेगमीट की इस पहल में सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं, को भविष्य की डिजिटल दुनिया के लिए बेहतर तरीके से तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय के शिक्षकों ने कंप्यूटर लैब का अवलोकन किया। छात्राओं में नई कंप्यूटर  लैब  को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। उनके लिए यह लैब  केवल नए कंप्यूटरों की सुविधा नहीं, बल्कि सीखने, प्रयोग करने और अपने भविष्य के लिए डिजिटल कौशल विकसित करने का नया अवसर  है।

इस अवसर पर मेगमीट टीम से श्री अभिषेक चौधरी एवं अनूप, प्रेमांश  फाउंडेशन की टीम से श्री अनमोल नेगी, श्री अमर सिंह, सुश्री प्राची बंसल एवं सुश्री रितू, विद्यालय के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें