भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 22 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
लखनऊ में पीएम मोदी ने 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में युवाओं को किया संबोधित, बोले- हुनरमंद व्यक्ति का रोजगार कोई नहीं छीन सकता विश्व मत्स्यिकी दिवस पर ग्राम छपरौला में जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर संपन्न रिसिया में अज्ञात कारणों से भीषण आग से अनस सूट सेंटर जलकर खाक, लाखों रुपये के कपड़े जले आहार के अवंतिका देवी मंदिर गंगा घाट पर चला सफाई अभियान, लक्खी मेले की तैयारियां तेज पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में आयोजित हुआ ब्लैक आउट मॉक ड्रिल सीएम योगी की माता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सिकंदराबाद विधायक, दी श्रद्धांजलि ‘आनंदमठ’ महानाट्य के भव्य मंचन से गुंजायमान हुई राष्ट्रचेतना, भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास की गाथा मिशन शक्ति 6.0: बुलंदशहर पुलिस की काउंसलिंग से 5 टूटते परिवार फिर बसे, दंपतियों ने की साथ रहने की नई शुरुआत योगी जी की माता जी के निधन पर अशासकीय विद्यालय प्रबंधक सभा ने की शोक सभा विशेष दिवस पर बूथों पर पहुंचे बीएलओ, नए मतदाताओं के भरे गए फार्म
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
state and city

नशा मुक्ति अभियान में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

रिसिया, बहराइच। गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज रिसिया में मंगलवार को सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 22 Sep 2026, 06:01 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
नशा मुक्ति अभियान में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
आज का मुद्दा

रिसिया, बहराइच। गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज रिसिया में मंगलवार को सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. डॉ. दिव्य दर्शन तिवारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं ने नशे का सेवन नहीं करने और समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, प्रो. डॉ. दया राम यादव, राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश चंद्र श्रीवास्तव व आशुतोष त्रिपाठी, सत्यम सिंह, नंदन श्रीवास्तव, राजेश्वर प्रसाद, रविंद्र श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें