भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 14 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सिंह सैनी मंदिर-मेलों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाने वाले महिला गिरोह की दो और आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में, अब तक 4 महिलाएं गिरफ्तार फिर दमघोंटू हुई हवा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में छाई धुंध मिशन शक्ति से नारी सशक्तिकरण की नई मिसाल: स्याना में बेटियों ने संभाली सड़कों की कमान बुलंदशहर में 1096 ग्राम प्रहरियों का भव्य सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सम्मानित मां दुर्गा की भक्ति में लीन दिखे राजेश निगम, मटेरा विधानसभा की खुशहाली के लिए की प्रार्थना मिशन शक्ति 6.0 के तहत सभासद सरिता आर्य और ग्राम प्रधान सीमा सम्मानित सपा कैंप कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि रावण की तपस्या, वेदवती के श्राप और श्रवण कुमार के बलिदान के प्रसंगों ने दर्शकों को किया भावविभोर स्याना में खाद्य विभाग का छापा, चार दुकानों से लिए मिठाई के नमूने
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
state and city

अवैध सायरन लगाकर बिना हेलमेट बाइक दौड़ा रहे नाबालिग का पुलिस ने काटा 31 हजार का चालान, बाइक इंपाउंड

पंचकूला ( ईशान राय,आज का मुद्दा):- सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंगबाजी करने वाले चालकों पर शिकंजा कसने के लिए पंचकूला पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 23 Sep 2026, 06:00 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
अवैध सायरन लगाकर बिना हेलमेट बाइक दौड़ा रहे नाबालिग का पुलिस ने काटा 31 हजार का चालान, बाइक इंपाउंड

पंचकूला ( ईशान राय,आज का मुद्दा):- सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंगबाजी करने वाले चालकों पर शिकंजा कसने के लिए पंचकूला पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले और सड़कों पर हुड़दंग मचाकर आम लोगों की सुरक्षा खतरे में डालने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस अब कड़ा रुख अपना रही है। इसी कड़ी में पुलिस टीमों द्वारा शहर के प्रमुख चौकों और संवेदनशील इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार, आज पंचकूला के सेक्टर-14 स्थित परशुराम चौक के पास पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बाइक चालक को रोका। चालक बिना हेलमेट पहने और अवैध रूप से सायरन बजाते हुए बाइक दौड़ा रहा था। जांच के दौरान यातायात नियमों के कई उल्लंघनों की पुष्टि होने पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए बाइक का 31,000 का भारी-भरकम चालान काटा और वाहन को इंपाउंड कर दिया।पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने अभिभावकों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों और बिना लाइसेंस के नाबालिगों को वाहन सौंपना सीधे तौर पर उनकी जान से खिलवाड़ करने जैसा है। ऐसे चालक न केवल अपनी सुरक्षा को जोखिम में डालते हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी गंभीर हादसों का कारण बनते हैं।

पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि बाइक पर अवैध सायरन लगाकर या अन्य तरीकों से सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करें और उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखें। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस की टीमें विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को यातायात नियमों के प्रति निरंतर जागरूक भी कर रही हैं।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें