भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 03 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
गौशाला में गोवंश 3 दिन से भूखे आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में जन-सामान्य की शिकायतों का त्वरित कार्यवाही कर उनकी संतुष्टि के साथ निस्तारण करें अधिकारी: श्रम आयुक्त चोटपुर कॉलोनी में भव्य हिंदू चौपाल का आयोजन, स्वामी दीपांकर जी महाराज ने दिया हिंदू एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ सवर्ण वाहिनी जिला अध्यक्ष बांदा धीरज मिश्रा ने पत्रकारों को झोलाछाप पत्रकार कहने पर जताई नाराजगी सोशल मीडिया द्वारा जिला अधिकारी महोदय बांदा व मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा से की निष्पक्ष जांच व करवाई की मांग।। ऑपरेशन मुस्कान : 30 मिनट में मिला 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चा, कोतवाली नगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसपी ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
state and city

वैशाली तोमर ने हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में संभाला पदभार।

बरवाला, (चंद्रपाल राणा) अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली, बहुआयामी प्रतिभा और समाज सेवा के प्रति समर्पण के लिए जानी जाने वाली भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री व प्रदेश प्रवक्ता वैशाली तोमर ने हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 23 Sep 2026, 05:57 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
वैशाली तोमर ने हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में संभाला पदभार।

बरवाला,  (चंद्रपाल राणा) अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली, बहुआयामी प्रतिभा और समाज सेवा के प्रति समर्पण के लिए जानी जाने वाली भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री व प्रदेश प्रवक्ता वैशाली तोमर ने हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पंचकूला स्थित महिला आयोग के कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उन्होंने अपने संवैधानिक पद की जिम्मेदारियां संभालीं। इस अवसर पर हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी तथा उपाध्यक्ष मीना परमार सहित आयोग के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव द्वारा जारी आदेशानुसार, हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2012 की धारा 3 की उपधारा 2 (b) के तहत राज्यपाल द्वारा गुरुग्राम निवासी वैशाली तोमर को तत्काल प्रभाव से इस पद पर नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करने के उपरांत प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वैशाली तोमर ने कहा कि मुझ पर विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके लिए मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रदेश की महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, अधिकार एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करूंगी।

 वैशाली तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व और महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी के मार्गदर्शन में हरियाणा में बेटियों के जन्म से लेकर आजीवन उनकी पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। गौरतलब है कि भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय वैशाली तोमर ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की मीडिया प्रभारी, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और महिला मोर्चा में मीडिया प्रभारी के रूप में अहम जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। 

वर्तमान में भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता के रूप में वे पार्टी की नीतियों और महिला जनहित के विषयों को प्रखरता से जनता के समक्ष रखती रही हैं। उनके अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वैशाली तोमर ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित पूरे प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें