आज़ का मुद्दा आशीष कुमार
बुलंदशहर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में बुलंदशहर पुलिस ने मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर खुशी लौटा दी है। जनपदीय पुलिस ने माह सितंबर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत गुम/खोए हुए 101 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार भारत सरकार द्वारा गुम और चोरी हुए मोबाइलों की रिकवरी के लिए CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल बनाया गया है, ताकि फोन के दुरुपयोग को रोका जा सके। एडीजी मेरठ जोन और डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र के आदेश पर एसएसपी बुलंदशहर के निर्देशन व एसपी क्राइम नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में इस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर यह अभियान चलाया गया।

पुलिस टीमों ने अथक प्रयास कर विभिन्न राज्यों और जनपदों से इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया। अपने खोए फोन वापस पाकर लोगों ने बुलंदशहर पुलिस का आभार जताया और आम जनमानस में पुलिस के इस कार्य की सराहना हो रही है।
.jpeg)