भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 12 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
मिशन शक्ति फेज-6.0 : स्याना पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक जय श्रीराम के जयघोष के बीच निकली भव्य रामलीला शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ प्रभु श्रीराम का स्वागत जेवर में इमरान हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या का है आरोप स्याना में 33 करोड़ से बनेंगी दो नई पानी की टंकियां, हवन-पूजन के साथ शुभारंभ स्याना :गाड़ी की छत पर रील बनाना पड़ा भारी पीएचसी नरसिंडीहा में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 25 मरीजों का हुआ उपचार Noida प्राधिकरण : JE सौरभ के कार्यों पर उठे सवाल, IGRS पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का दावा; माँ के पावन नवरात्रों की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई! :श्री धीरज महाराज जी माँ के पावन नवरात्रों की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई! :श्री धीरज महाराज जी डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाने पर रोक, बिजली और जलभराव की समस्या का भी उठा मुद्दा
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
state and city

जय श्रीराम के जयघोष के बीच निकली भव्य रामलीला शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ प्रभु श्रीराम का स्वागत

बहराइच। धर्म, आस्था और भक्ति के उल्लास से सराबोर वातावरण में श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी (रजि.) की ओर से रविवार को श्री रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 12 Oct 2026, 04:45 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
जय श्रीराम के जयघोष के बीच निकली भव्य रामलीला शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ प्रभु श्रीराम का स्वागत

ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
 आज का मुद्दा

बहराइच। धर्म, आस्था और भक्ति के उल्लास से सराबोर वातावरण में श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी (रजि.) की ओर से रविवार को श्री रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। महोत्सव के शुभारंभ पर नगर के पंचायती मंदिर, छावनी चौराहे से भव्य रामलीला शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में देवी-देवताओं के मनोहारी स्वरूपों और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। नगर के विभिन्न मार्गों पर जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर प्रभु श्रीराम के स्वरूपों का स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

कमेटी के अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। भव्य रथ पर विराजमान प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी के दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। रामभक्तों ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ भगवान के स्वरूपों के दर्शन किए।

शोभायात्रा छावनी चौराहे स्थित पंचायती मंदिर से प्रारंभ होकर घंटाघर, चौक बाजार, पीपल तिराहा, मीराखेलपुरा, गुदड़ी, काजीपुरा और बशीरगंज सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई झिंगहाघाट स्थित रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। देवी-देवताओं के विभिन्न स्वरूपों से सुसज्जित झांकियों ने नगरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बहराइच की सबसे पुरानी रामलीलाओं में शामिल इस ऐतिहासिक आयोजन का यह 121वां वर्ष है। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी रामलीला मंचन से पूर्व नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रामलीला मैदान पहुंचने पर भगवान के विभिन्न स्वरूपों का तिलक-चंदन कर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया और आरती उतारी गई। इसके साथ ही रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। इस वर्ष मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध कलाकार रामचरित्र का मंचन कर श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्म की महत्ता से परिचित कराएंगे।

शोभायात्रा में गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

शोभायात्रा में कमेटी के अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, राहुल रॉय, कमल शेखर गुप्ता, संतोष अग्रवाल, जय जय अग्रवाल,सुमित टेकड़ीवाल, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, आनंद गुप्ता, केके सक्सेना, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव, दीपक सोनी,हेमंत मिश्रा, विनय जैन पिंटू, केके मिश्र, राघव टेकड़ीवाल,मुरारी श्रीवास्तव, अंशुमान यज्ञसैनी, सुधाकर प्रसाद मिश्रा, कन्हैया सोनी, निशा शर्मा, हेमा निगम, एकता जायसवाल सहित सैकड़ों रामभक्त मौजूद रहे। सभी ने रामलीला महोत्सव के सफल आयोजन और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

जगह-जगह पुष्पवर्षा, श्रद्धालुओं ने किए प्रभु श्रीराम के दर्शन

रामलीला शोभायात्रा के दौरान नगरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। भव्य रथ पर विराजमान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमानजी के स्वरूपों के दर्शन के लिए जगह-जगह लोग एकत्र हुए। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान के स्वरूपों का अभिनंदन किया और सुख-समृद्धि की कामना की। पंचायती मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा के रामलीला मैदान पहुंचने पर विधिवत पूजन, अर्चन और आरती के बाद रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बना यह आयोजन नगर में भक्तिमय वातावरण का साक्षी बना।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें