भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 14 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सिंह सैनी मंदिर-मेलों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाने वाले महिला गिरोह की दो और आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में, अब तक 4 महिलाएं गिरफ्तार फिर दमघोंटू हुई हवा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में छाई धुंध मिशन शक्ति से नारी सशक्तिकरण की नई मिसाल: स्याना में बेटियों ने संभाली सड़कों की कमान बुलंदशहर में 1096 ग्राम प्रहरियों का भव्य सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सम्मानित मां दुर्गा की भक्ति में लीन दिखे राजेश निगम, मटेरा विधानसभा की खुशहाली के लिए की प्रार्थना मिशन शक्ति 6.0 के तहत सभासद सरिता आर्य और ग्राम प्रधान सीमा सम्मानित सपा कैंप कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि रावण की तपस्या, वेदवती के श्राप और श्रवण कुमार के बलिदान के प्रसंगों ने दर्शकों को किया भावविभोर स्याना में खाद्य विभाग का छापा, चार दुकानों से लिए मिठाई के नमूने
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
state and city

मंदिर-मेलों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाने वाले महिला गिरोह की दो और आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में, अब तक 4 महिलाएं गिरफ्तार

पंचकूला पुलिस की सतर्कता और गहन जांच से मंदिरों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चोरी की वारदातों में संलिप्त महिला गिरोह के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 13 Oct 2026, 11:23 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
मंदिर-मेलों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाने वाले महिला गिरोह की दो और आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में, अब तक 4 महिलाएं गिरफ्तार

पंचकूला(संजय राय, आज का मुद्दा)-

 पंचकूला पुलिस की सतर्कता और गहन जांच से मंदिरों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चोरी की वारदातों में संलिप्त महिला गिरोह के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। मार्च 2026 में माता मनसा देवी मंदिर परिसर स्थित पटियाला मंदिर में नवरात्रों के दौरान श्रद्धालु महिला के हाथ से सोने का कड़ा चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने दो और महिलाओं को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैलो कौर (72) निवासी जिला बरनाला, पंजाब तथा लवप्रीत कौर उर्फ रीना (37) निवासी जिला संगरूर, पंजाब के रूप में हुई है। इस मामले में अब तक कुल चार महिलाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एसीपी क्राइम अमन कुमार के अनुसार, पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता ने 27 मार्च 2026 को थाना मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 26 मार्च को वह अपनी पत्नी के साथ माता मनसा देवी मंदिर परिसर स्थित पटियाला मंदिर में भंडारे का भोग लगाने पहुंचे थे। इसी दौरान मंदिर में उनके पीछे खड़ी कुछ महिलाओं ने कथित तौर पर उनकी पत्नी के हाथ से करीब तीन तोले का सोने का कड़ा चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गईं। शिकायत के आधार पर थाना मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामलें की जांच एएसआई सुखचैन द्वारा की जा रही है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार इस मामले में क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने पहले कार्रवाई करते हुए 3 अक्टूबर 2026 को लक्ष्मी कौर और कर्मजीत कौर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के बताए स्थान से चोरीशुदा सोने का कड़ा बरामद किया। अब पुलिस ने मामले में वांछित दो अन्य महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने 12 अक्टूबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर कैलो कौर और लवप्रीत कौर उर्फ रीना को महिला पुलिस कर्मचारियों की सहायता से काबू किया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने कथित तौर पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। कैलो कौर के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी तथा लवप्रीत कौर के खिलाफ शराब तस्करी से संबंधित मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। दोनों महिलाओं को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

पंचकूला पुलिस की आमजन से अपील है कि मंदिरों, मेलों, धार्मिक आयोजनों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाते समय अपने गहनों, पर्स, मोबाइल फोन तथा अन्य कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति के दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें