भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 16 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
रामलीला की शुरुआत भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग आपदा से बचाव एवं राहत कार्यों के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया जा रहा प्रशिक्षित बुलंदशहर - डेढ़ साल के बेटे की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार शारदीय नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में शबरी के झूठे बेर खाकर प्रभु श्रीराम ने दिया समरसता का संदेश एनएचआरएसीएफ द्वारा गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर विमेन, सेक्टर-26, चंडीगढ़ में नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके डिटेन, गाड़ी में ले गई दिल्ली पुलिस 22 अक्टूबर से एनसीआर में गूंजेगा ‘जय भवानी, जय शिवाजी भरत मिलाप का भावुक मंचन, विधायक कुलवंत सिंह ने कहा—रामलीला मनोरंजन नहीं, जीवन जीने की सीख है जुए के अड्डे पर कोतवाली पुलिस का छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार, 2.16 लाख नकद बरामद
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
भक्ति सागर

रामलीला की शुरुआत भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग

श्री सनातन धर्म रामलीला समितिए नोएडा द्वारा रामलीला के पांचवें दिन भगवान श्रीराम के वनवास से लेकर हनुमान प्रकटोत्सव तक की लीलाओं का भव्य मंचन

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 16 Oct 2026, 09:21 PM | Views: 0 | 3 मिनट पढ़ें

श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा के तत्वावधान में हरि भक्ति कला ट्रस्ट द्वारा आयोजित भव्य रामलीला के पांचवें दिन नोएडा स्टेडियम में भगवान श्रीराम के वनवासी जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का भावपूण, भव्य एवं प्रभावशाली मंचन किया गया। प्रसिद्ध निर्देशक ’’श्री पंकज शर्मा’’ के निर्देशन में आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने उत्कृष्ट अभिनय, सशक्त संवादों और भावनात्मक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री श्री जसवंत सिंह सैनी जी मुख्य अतिथि के रूप में एवं मााननीय पूर्व विधान परिषद सदस्य सुरेष जी उपस्थित रहे। 

रामलीला की शुरुआत भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग से हुई। श्रीराम के वन गमन से आहत अयोध्यावासियों का विलाप और उनके प्रति अटूट प्रेम का दृश्य अत्यंत मार्मिक रहा। इसके पश्चात श्रीराम और निषादराज की मैत्रीपूर्ण भेंट ने मित्रता, समर्पण और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। केवट द्वारा भगवान श्रीराम के चरण पखारने और उन्हें गंगा पार कराने की लीला ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

इसके बाद कैकेयी का पश्चाताप, राजा दशरथ के निधन पर अयोध्या में छाया शोक, भरत-कैकेयी संवाद और भरत मिलाप जैसे प्रसंगों का हृदयस्पर्श मंचन किया गया। विशेष रूप से राजा दशरथ के निधन के समय का विलाप और भरत मिलाप के दृश्य दर्शकों के लिए अत्यंत भावुक क्षण रहे। 

रामलीला के अगले प्रसंगों में रावण द्वारा स्वरूपनखा के पति विद्युतजीवा की हत्या, स्वरूपनखा की निकुंभला देवी के चरणों में प्रार्थना, षड्यंत्र के अंतर्गत श्रीराम के पास जाना, लक्ष्मण द्वारा स्वरूपनखा का अंग-भंग, खर-दूषण का श्रीराम से युद्ध और उनका वध जैसे दृश्यों ने मंचन को रोमांचक बना दिया। रावण के महल की भव्य झांकी, साधु वेश में रावण का आगमन, सीता हरण, जटायु की वीरगति, शबरी प्रसंग तथा हनुमान प्रकटोत्सव का भी प्रभावशाली मंचन किया गया। रामलीला में गायक मनुज उप्रेती, गायिका, सांत्चना, साधना सिंह उपस्थित रहे।

’क्लाउड द फायर टीम’’ द्वारा प्रस्तुत विभिन्न आकर्षक झांकियों ने आयोजन में विशेष रंग भर दिया। कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय, प्रभावशाली संवादों, भव्य मंच सज्जा और उत्कृष्ट दृश्य संयोजन ने रामलीला को यादगार बना दिया। प्रत्येक प्रसंग में भक्ति, मर्यादा, त्याग, मित्रता और धर्म की विजय का संदेश प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया।

श्रीराम के रूप में अभिषेक शर्मा

लक्ष्मण के रूप में मोहित यादव

सीताजी के रूप में युगांशा शर्मा

दशरथ की भूमिका में . पंकज शर्मा

कैकई के रूप में सोनम

केवट की भूमिका में हरीश शर्मा

भरत की भूमिका में हिमांशु शर्मा

शत्रुघ्न की भूमिका में हरिओम

खर दूषण की भूमिका में दीपक एवं अबनिश

स्वरूपनखा के रूप में सोनम

रावण के रूप में अमित शर्मा

सभी कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं को पूरी निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ निभाते हुए दर्शकों के बीच रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। श्री सनातन धर्म रामलीला समितिए नोएडा द्वारा आयोजित यह रामलीला भारतीय सांस्सनातन परंपरा और धार्मिक मूल्यों को जन.जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी हुई है। समिति का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शोंए मर्यादाए सत्यए त्याग और धर्म के संदेश को समाज तक पहुंचाना तथा नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।

रामलीला कार्यक्रम के पंचम दिवस में श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा के चेयरमैन डा. टी. एन. गोविल, अध्यक्ष टी. एन. चौरसिया, महासचिव संजय बाली, कार्यकारी अध्यक्ष सुशील भारद्वाज, कोषाध्यक्ष अल्पेश गर्ग, रमेश कुमार, एस.के.एस. राणा, अनुज गुप्ता, सत्यनारायण गोयल, पंकज जिंदल, मित्रा शर्मा, विपिन मलन, जनक भाटिया, तरूण राज, नवीन सोनी, जे.सी माहेष्वरी, समीर अग्रवाल, वीरेन्द्र मेहता, नरेन्द्र चोपड़ा, मनीष अग्रवाल, पवनदीप सिंह, वपिन बंसल, अनिल गुप्ता, विनय शर्मा, सौरभ गोविल, महेन्द्र कटारिया, राजीव अजमानी, संजय गोयल, विकास जैन, अखिलेष बधोरिया, जितेन्द्र सिंह, महेष चौहान, प्रमोद शर्मा, अषोक मिश्रा, राकेष गुपता,  अषोक चौहान, राजेष भारद्वाज, राधा किषन गर्ग, तरूण राज, समीर अग्रवाल, रविंदर गुप्ता, अर्चना राय, केशव गंगल, अतुल वर्मा, तरुण राज, जतिन, रोहित श्रीवास्तव, पवन सिंह, सुन्दर सिंह राणा, एन. के अग्रवाल, पुनीत शुक्ला, प्रमोद रंगा, चन्द्रपाल सिंह, श्रेया चतुर्वेदी, विनोद शर्मा, सुनील कुमार, देवेन्द्र गंगल, कुलदीप गुप्ता, मुकेष गुप्ता, योगेन्द्र शर्मा, सुनील कुमार, अतुल मित्तल, डा. एस.पी जैन, संजय जैन, अमित पोरवाल, मनोज पोरवाल, नरेष बंसल, छाया राय, विषाल कष्यप, लोकेष कष्यप, कुलदीप गोयल, पुष्कर शर्मा, उदय जैन,  सन्नी अग्रवाल, मनोज उपाध्याय, माधव तुली, आदित्य अग्रवाल, तुषार गोयल, पी.के गुप्ता, चन्द्रपाल, गिरिजा सिंह, महेन्द्र कटारिया, राम कुमार शर्मा, रवि यादव, बबलू यादव, षिवांष श्रीवास्तव, अविनाष, रोहित ठाकुर, भारत भूषण भारद्वाज, एहसान खान आदि काफी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक उपस्थित रहें। 

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News भक्ति सागर

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें