भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
गौशाला में गोवंश 3 दिन से भूखे आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में जन-सामान्य की शिकायतों का त्वरित कार्यवाही कर उनकी संतुष्टि के साथ निस्तारण करें अधिकारी: श्रम आयुक्त चोटपुर कॉलोनी में भव्य हिंदू चौपाल का आयोजन, स्वामी दीपांकर जी महाराज ने दिया हिंदू एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ सवर्ण वाहिनी जिला अध्यक्ष बांदा धीरज मिश्रा ने पत्रकारों को झोलाछाप पत्रकार कहने पर जताई नाराजगी सोशल मीडिया द्वारा जिला अधिकारी महोदय बांदा व मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा से की निष्पक्ष जांच व करवाई की मांग।। ऑपरेशन मुस्कान : 30 मिनट में मिला 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चा, कोतवाली नगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसपी ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
state and city

गौशाला में गोवंश 3 दिन से भूखे

बांदा-जसपुरा विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गडरिया में संचालित अस्थाई,स्थाई गौशाला की स्थिति अत्यंत चिंताजनक,अमानवीय और शर्मनाक है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 02 Nov 2026, 09:01 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
गौशाला में  गोवंश 3 दिन से भूखे

बांदा-जसपुरा विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गडरिया में संचालित अस्थाई,स्थाई गौशाला की स्थिति अत्यंत चिंताजनक,अमानवीय और शर्मनाक है।

गौशाला में लगभग 200 गोवंश संरक्षित हैं,लेकिन पिछले 3 दिन से उन्हें भूसा तक नहीं दिया जा रहा है और जो भूसा दिया जा रहा है।वह सड़ा गला और बदबूदार है,जिसे गोवंश खाने से भी इंकार कर रहे हैं।मौजूद गौशाला कर्मचारियों ने बताया कि अगस्त, सितंबर,अक्टूबर माह तक गोवंशों को बाहर ले जाकर चराया गया है।जबकि 30 अक्टूबर से सभी 200 गोवंशों को ग्राम पंचायत गडरिया की गौशाला में संरक्षित किया गया है।उसके बाद से ही भूसे की भारी कमी शुरू हो गई है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आखिरकार गोवंशों के नाम पर आवंटित धान,भूसा और धन का बंदरबांट कौन कर रहा है ? इस पूरे भ्रष्टाचार में संयुक्त क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी,खंड विकास अधिकारी जसपुरा,ग्राम विकास अधिकारी गडरिया एवं ग्राम प्रधान गडरिया की मिलीभगत से गोवंशों के हक का लाखों रुपया खाया जा रहा है।कागजों में पूरा भूसा,हरा चारा,दाना, दवा और मजदूरी दिखाई जा रही है।लेकिन धरातल पर गौ माता भूख से तड़प रही है।गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने कहा कि ग्राम पंचायत गडरिया की गौशाला में गौ माता की ऐसी दुर्दशा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सरकार गौवंशों की सेवा के लिए करोड़ों रुपये दे रही है,लेकिन नीचे बैठे भ्रष्ट अधिकारी और ग्राम प्रधान गडरिया मिलकर उस धन को डकार रहे हैं।3 दिन तक भूसा न देना,सड़ा भूसा खिलाना यह गौ-हत्या के समान महापाप है।सीधे सीधे पशु क्रूरता अधिनियम और सरकारी धन के गबन का मामला बनता है।जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी से मांग की कि ग्राम पंचायत गडरिया गौशाला का तत्काल औचक निरीक्षण कराया जाए।अगर 24 घंटे के अंदर उच्च स्तरीय जांच कर दोषी पशु चिकित्साधिकारी,बीडीओ जसपुरा,वीडीओ और ग्राम प्रधान गडरिया पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें निलंबित नहीं किया गया तो गौ रक्षा समिति जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन करने को बाध्य होगी।

मांग की कि ग्राम पंचायत गडरिया, जसपुरा की गौशाला में संरक्षित 200 गोवंशों को तत्काल हरा चारा, सूखा भूसा और पानी की समुचित व्यवस्था कराई जाए।पिछले 6 माह के भूसा, दाना, दवा, टिनशेड और मजदूरी के स्टॉक और बिलों की जांच कराई जाए।दोषी पशु चिकित्साधिकारी, बीडीओ जसपुरा व अन्य पर भ्रष्टाचार और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज हो।गौशाला के भूसा वितरण रजिस्टर और जियो-टैग फोटो को कब्जे में लेकर जांच की जाए।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें