कांग्रेस मजबूती के साथ करेगी वापसी : अनिल भारद्वाज -जिला कांग्रेस सम्मेलन होगा 5 को बुराड़ी
नई दिल्ली, 01 मार्च करावल नगर जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय बुराड़ी दिल्ली पर हुई।

नई दिल्ली, 01 मार्च करावल नगर जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय बुराड़ी
दिल्ली पर हुई। जिस बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी व समाजसेवी एडवोकेट सतीश त्यागी ने की।
इस बैठक में
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने शिरकत की।
बैठक में 5 मार्च को करावल नगर जिला
कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किये जा रहे कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी व पार्टी संगठन को मजबूती व विस्तार
के विषय में अपने अपने सुझाव व विचार साझा किए।
अनिल भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस आजादी से आज तक
जब जब देश में कांग्रेस कमजोर हुई तब तब देश कमजोर हुआ है।
और लोगों ने उसका जल्द एहसास भी किया
और उसके बाद दोबारा से फिर कांग्रेस को सत्ता में लेकर आए। सदा कांग्रेस ने ही देश को उन्नति और तरक्की के
रास्ता पर चलना सिखाया है।
मैंने 1975 का दौर भी देखा है और आज का दौर भी देख रहा हूँ। इसलिए बड़े गर्व
के साथ यह बात कह रहा हूँ इस देश का भविष्य फिर से कांग्रेसमय होगा।
आदेश भारद्वाज जिलाध्यक्ष करावल
नगर कांग्रेस कमेटी ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी 5 मार्च को करावल नगर जिले का जो कार्यकर्ता
सम्मेलन होने जा रहा है।
इस समेलन को हमारी पूरी कांग्रेस कमेटी, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी, सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन
और कांग्रेस का जन जन इस कार्यकर्ता सम्मेलन को एक ऐतिहासिक कार्यकर्ता सम्मेलन बनाएगा।
उन्होंने आगे
कहा दिल्ली के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने जो
जिम्मेवारी करावल नगर जिला कमेटी को सौंपी है
उसके लिए अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं और
उनको पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि जिस आशा और उम्मीद के साथ उन्होंने हमें यह जिम्मेदारी दी है हम उसको
पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।
उन्होंने आगे कहा भाजपा व आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार व जन विरोधी नीतियों के
चलते अब लोगों में एक बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
जब भी हम क्षेत्रों में जन सम्पर्क करते हैं तो
क्षेत्र के लोगों से अक्सर सुनने को मिलता है कि दिल्ली के विकास व उत्थान में जो सराहनीय कार्य कांग्रेस की
सरकार ने किया और दूसरा कोई कर नहीं सकता।
आदेश भारद्वाज ने भाजपा व आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों
लेते हुए कहा कि जो लोग गरीबों की बात करते थे,
नौजवानों के रोजगार की बात करते थे, महिला सुरक्षा की बात
करते थे, महंगाई की बात करते थे, जो अच्छे दिनों की बात करते थे, आज कहां हैं भारतीय जनता पार्टी और आम
आदमी पार्टी के वो लोग जिनके द्वारा दिये अच्छे दिन आज हमारे गले की फांस बन गए हैं।
क्योंकि अच्छे दिन
तो आए नहीं और लोगों की तकलीफ व परेशानियां और ज्यादा बढ़ गई। यह सब मौजूद सरकार की जन विरोधी
नीतियों के कारण हो रहा है। इसलिए लोग फिर एक बार कांग्रेस के हाथ के साथ चलने को तैयार हैं।
और इसीलिए
मैं बड़े विश्वास के साथ कह रहा हूँ कि आगामी 5 मार्च के कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में आम जनता का
सहयोग हमे मिलने वाला है।
बैठक में डॉ एस पी सिंह जी, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी भाई फारुख, निगम पार्षद बल्लू
पहलवान, सुधीर पारचा, देवेंद्र काकू, तपन झा, अशोक चौधरी, प्रदीप शर्मा, अनुज त्यागी, डॉ बी आर चौधरी,
नेत्रपाल, महिला जिला अध्यक्ष प्रियंका, जयंत, कैलाश प्रधान अंकित चौधरी, वीना भट्ट, उमा शर्मा, विजय शर्मा,
पीएस रावत, ताराचंद व सैकड़ों अन्य साथी उपस्थित रहे।