जनपद के पात्र महानुभाव को गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार दिया जाएगा
गोविंद सिंह जी के जन्म दिवस पर अहर्ताएं वाले जनपद के पात्र महानुभाव को गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार दिया जाएगा।

गुरु गोविंद सिंह जी के जन्म दिवस
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी गौतम बुद्ध नगर ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के जन्म दिवस पर अहर्ताएं वाले जनपद के पात्र महानुभाव को गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त पुरस्कार के तहत एक महानुभाव को एक लाख का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
उन्होंने उक्त पुरस्कार के लिए पात्रता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक भारत का मूल निवासी हो, उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के भीतर पुरस्कार पर विचार किए जाने के वर्ष में सामान्यतया निवास करता रहा हो, मानवाधिकार सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो, गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के अधीन पूर्व में इस राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार न दिया जा चुका हो। उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के संबंध में इच्छुक पात्र महानुभाव अपना आवेदन/प्रस्ताव व साक्ष्यों सहित 04 प्रतियों में आगामी 05 सितंबर 2024 तक कार्यालय जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी,
गौतम बुद्ध नगर विकास भवन कमरा नंबर 311 में उपलब्ध करा सकते हैं।