भाजपा सरकार मे गांवो मे भी बह रही विकास की गंगा : भोला सिंह

तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम हीरापुर मे 53 लाख रूपए से अधिक लागात से बनाई गयी नवनिर्मित सडक का भाजपा अनुसूचित मोर्चा

भाजपा सरकार मे गांवो मे भी बह रही विकास की गंगा : भोला सिंह

बुलंदशहर : तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम हीरापुर मे 53 लाख रूपए से अधिक लागात से बनाई गयी नवनिर्मित सडक का भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद डा.भोला सिंह ने लोकापर्ण करते हुए कहा कि भाजपा सरकार मे गांवो मे भी विकास की गंगा बह रही है। केन्द्र व प्रदेश सरकार गरीब, मजदूर, व्यापारी और महिलाओ के हित मे जनकल्याणकारी योजना चला रही है। उन्होने कहा कि अगर गांव विकसित होगा तभी देश भी विकासशील होगा। 


बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र की तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम हीरापुर मे मंगलवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद डा. भोला सिंह ने 53 लाख 51 हजार रूपए की लागात से बनायी गयी 500 मीटर नवनिर्मित सडक का लोकापर्ण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रीतम सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेन्द्र लोधी, सुरेश सिंह, केशव सिंह, किशोर सिंह, सुरेश चेंटी, राजेश कुमार, नरायन सिंह, गजेन्द्र सिंह आदि ने गणेश प्रतिमा व फूल माला पहनाकर सांसद का जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर सांसद श्री सिंह ने ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य करती है।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे शहर से लेकर गांव तक विकास की गंगा बह रही है। ग्राम हीरापुर में वर्षो से जर्जर पडे रास्ते का सीसी रोड निर्माण होने से हीरापुर ही नही बल्कि इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों लोग लाभान्वित होंगे। गांव, गरीब किसान, पीड़ित, वंचित, शोषित एवं महिलाओं की चिंता केवल भाजपा करती है। महिला शक्ति वंदन अधिनियम लाकर प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तिकरण का कार्य किया है। अब महिलाएं बिना किसी भय के कहीं भी आ जा सकती हैं। भाजपा सरकार में बिजली, ट्रांसफार्मर की सुदृढ़ व्यवस्था हुई है।

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे बिजली आ रही है। प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत हर गरीब को 5 लाख रुपए तक का इलाज देने तथा उज्जवला योजना के तहत महिलाओ को गैस सिलेंडर निशुल्क देने का काम किया है। आज उत्तर प्रदेश मे कानून का राज कायम है। पहले गुंडे माफियाओ के भय से उद्यमी उद्योग लगाने से डरते लेकिन आज बडे पैमाने पर उत्तर प्रदेश मे उद्योग लगाये जा रहे है जिससे युवाओ को रोजगार मिल रहा है। लोकापर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता छज्जू सिंह ने तथा संचालन क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेन्द्र लोधी ने किया। इस दौरान जय श्रीराम के नारो से पंडाल गुंज उठा।

भीड को देख सांसद गदगद नजर आये। ग्रामीणो ने सांसद का आभार जताते हुए आगामी लोकसभा चुनाव मे शत प्रतिशत वोट भाजपा के पक्ष मे देने का भरोसा दिया। इस मौके पर राजकिशोर सिंह, पदम सिंह, ब्रिजेश सिंह, दीपू, पुष्पेन्द्र सिंह, राजेन्द्र कुमार, राहुल दयाल, सिद्वार्थ राजपूत, परमा सिंह, राजू शाह, महेन्द्र सिंह, धर्मराज सिंह, रोहित, थान सिंह समेत सैकडो ग्रामीण उपस्थित रहे।