दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता का एक्शन पूर्व सीएम और मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ की सेवाएं खत्म
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता चार्ज संभालने के बाद से ही एक्शन मोड में दिख रही हैं। सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के व्यक्तिगत स्टाफ की सेवाएं खत्म कर दी है।

दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता का एक्शन पूर्व सीएम और मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ की सेवाएं खत्म
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता चार्ज संभालने के बाद से ही एक्शन मोड में दिख रही हैं। सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के व्यक्तिगत स्टाफ की सेवाएं खत्म कर दी है। पूर्व सरकारों ने जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को दूसरी जगह नियुक्ति किया था, उनको तुरंत अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है। कई सारे अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर दूसरे बोर्ड कारपोरेशन में भेजा गया था। सप्ताह भर पहले सभी विभागों से पूर्व सरकार की ओर से कॉन्ट्रैक्ट और व्यक्तिगत स्टाफ की जानकारी मांगी गई थी उनको मूल विभाग में लौटने को कहा गया है।
शपथ ग्रहण के बाद से ही रेखा गुप्ता एक्शन मोड में दिख रही है। गुरुवार को शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक हुई। दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी दी गई। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कैबिनेट के फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार ने सीएजी की 14 रिपोर्ट सदन में पेश नहीं की थी। सदन की पहली बैठक में उन रिपोर्ट्स को पेश किया जाएगा।
वहीं यूएसएड फंडिंग पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी के बाद भारत में बवाल मच गया है। भाजपा ने गुरुवार को कहा कि भारत को यूएसएड फंडिंग पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस दावे की पुष्टि करती है कि विदेशी शक्तियां उन्हें सत्ता में आने से रोकने की कोशिश कर रही हैं।
भाजपा ने राहुल गांधी पर विदेशी एजेंसियों के उपकरण के रूप में काम करने का आरोप लगाया। दूसरी तरफ कांग्रेस ने कहा कि सरकार को भारत में यूएसएड की फंडिंग पर श्वेत पत्र लाना चाहिए। पार्टी ने ट्रंप के दावे को निरर्थक करार दिया है।