पंजाब पुलिस ने मानव तस्करी पर कसा शिकंजा 7 ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार
मानव तस्करी पर नकेल कसते हुए, पंजाब पुलिस ने पांच फरवरी सेअब तक सात ट्रैवल एजेंटों को गिरफ्तार किया है,

पंजाब पुलिस ने मानव तस्करी पर कसा शिकंजा 7 ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार
चंडीगढ़ मानव तस्करी पर नकेल कसते हुए, पंजाब पुलिस ने पांच फरवरी सेअब तक सात ट्रैवल एजेंटों को गिरफ्तार किया है, जब अमेरिका ने अवैध भारतीय प्रवासियों कोवापस भेजना शुरू किया था। यह जानकारी राज्य के अप्रवासी भारतीय मामलों के कैबिनेट मंत्रीकुलदीप सिंह धालीवाल ने शुक्रवार को दी।
पुलिस ने 1274 स्थानों की जांच की और 24 ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया। मंत्री नेकहा कि अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 337 भारतीयों को निर्वासित किया गया है, जिनमें 131पंजाबी मूल के हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पनामा भेजे गएभारतीयों को वापस लाने मेंसहायता की पेशकश करते हुए विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है।
श्री धालीवाल ने दयालु दृष्टिकोणकी आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि ये व्यक्ति अपराधी नहीं हैं, बल्कि दुष्ट ट्रैवल एजेंटों केशिकार हैं।