मोबाइल लूट का विरोध करने पर महिला को ई रिक्शा से गिराया

राजेंद्र नगर में बदमाशों ने ई-रिक्शा सवार महिला का मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर उसे ई-रिक्शा से नीचे गिरा दिया।

मोबाइल लूट का विरोध करने पर महिला को ई रिक्शा से गिराया

ट्रांस हिंडन, 17 सितंबर । राजेंद्र नगर में बदमाशों ने ई-रिक्शा सवार महिला का मोबाइल
लूट लिया। विरोध करने पर उसे ई-रिक्शा से नीचे गिरा दिया। महिला की आंख के पास चोट आई है।


पीड़ित के पुत्र ने साहिबाबाद थाने में बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


राजेंद्र नगर सेक्टर-5 स्थित महिला शुक्रवार दोपहर बाजार से सामान लेने गई थीं। वापसी में वह ई


रिक्शा से घर लौट रही थीं। दोपहर 2:10 बजे वह बालाजी अस्पताल के सामने से गुजर रही थीं, इसी
बीच एक बाइक ई -रिक्शा के बगल में पहुंची। बाइक पर दो युवक बैठे हुए थे। दोनों ने गमझे से मुंह


ढका हुआ था। एक युवक ने महिला के हाथ से मोबाइल छीनने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने
मोबाइल कसकर पकड़ लिया। मोबाइल छीनने के लिए बदमाश ने महिला के हाथ को तेजी से खींचा,


जिससे महिला ई रिक्शा से गिर गईं। उनके नीचे गिरते ही बदमाश मोबाइल लेकर फरार हो गए।


महिला के पुत्र के मुताबिक उनकी मां को अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा दी गई। उनकी आंख के

पास चोट आई है। मामले में सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि घटनास्थल के
आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।