विधायक प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में 850 लोगो ने भाजपा की सदस्यता गृहण करते हुये भाजपा का दामन थामा

बांदा आज दिनांक 16.फरवरी को सदर विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत शहर बांदा के मण्डपम मैरिज हाॅल में मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

विधायक प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में 850 लोगो ने भाजपा की सदस्यता गृहण करते हुये भाजपा का दामन थामा

बांदा आज दिनांक 16.फरवरी को सदर विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत शहर बांदा के मण्डपम मैरिज हाॅल में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित हुये मिलन समारोह कार्यक्रम में विभिन्न राजनैतिक दलों से लगभग 850 लोगो ने भारतीय जनता पार्टी की नितियों में विश्वास जताते हुये भाजपा का दामन थामा।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि  सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी जी ने कहा की भाजपा विश्व का सबसे बडा राजनैतिक दल है तथा भाजपा एक पार्टी नहीं अपितु एक विचार है जहाॅ पदाधिकारी पदाधिकारी बदलते है लेकिन विचार नहीं, उन्होने ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहाॅ बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच पाता है। बांदा चित्रकूट  सांसद आरके सिंह पटेल ने सभी शामिल हुये सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये बताया कि भाजपा इस अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुचेगी,

उन्होने पार्टी पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओ को इस अभियान से जुडने के लिए संकल्पित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि इस विशेष सदस्यता अभियान से जुडने के लिए टोल फ्री नम्बर (8140200200) जारी किया गया है।

टोल फ्री नम्बर पर मिस्ड काॅल के अलावा भाजपा की ओर से जारी क्यूआर कोड को स्कैन करके भी पार्टी की सदस्या ग्रहण कर सकते है। उक्त कार्यक्रम में भाजपा की नितियों व राष्ट्रवाद के साथ साथ मा0 प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी जी व मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी की कार्यशैली से प्रभावित हो कर प्रमुख रूप से  अशोक वर्मा पूर्व सचिव बसपा,  प्रकाश साहू योगा गुरू, राजेन्द्र विश्वकर्मा पूर्व पोस्टमास्टर, विन्दा प्रसाद सोनी पूर्व प्रबन्धक आर्यावर्त बैंक, मनीराम यादव जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ सपा, अर्नव

प्रताप निगम प्रदेश सचिव छात्र महासभा सभा, छोटे लाल यादव पूर्व लोक सभा प्रत्याशी, अजय पाण्डेय प्राचार्य रामनाथ दुबे बीएस कालेज बांदा, जय किशोर तिवारी प्रवक्ता राजा देवी डिग्री कालेज बांदा, पंकज  कुमार , पंकज रावत, राजेश सिंह परिहार पूर्व प्राचार्य कृषि महा विद्यालय जिलापरिषद, अमर सिंह यादव, सुरेश कुमार उपध्याय, जुगुल किशोर प्रधान बाबा तालाब, विद्याननन्द राजपूत प्रधान कतरावल, ओम प्रकाश निषाद प्रधान कहला, महेश प्रसाद प्रधान गुमाई, रामबहोरी प्रधान गंन्छा, नर्मदा प्रसाद प्रधान बिसण्डा ग्रामीण, प्रदीप सिंह बिसण्डा युवाजनसभा व दिनेश साहू पिपरी बूथ अध्यक्ष सपा सहित अत्यधिक स्तर में सपा, बसपा,

कांग्रेस व अन्य दलो के लगभग 850 लोगो ने भाजपा की सदस्यता गृहण करते हुये भाजपा का दामन थामा इस अवसर पर जिला महामंत्री विवेकानन्द गुप्ता, कल्लू राजपूत, अखिलेश नाथ दीक्षित, बांदा सदर विधान सभा सदस्यता कार्यक्रम संयोजक  राजकुमार राज, बांदा सदर विधान सभा संयोजग पंकज रैकवार जी, मण्डल अध्यक्ष नगर उत्तरी सन्तोष गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष नगर दक्षिणी राकेश गुप्ता दद्दू, मण्डल अध्यक्ष बिसण्डा रंजीत सिंह, मण्डल अध्यक्ष महुआ रामकृष्ण शुक्ला सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहें।