श्री काशी विश्वनाथ धाम : पहले ही साल भक्तों ने चढ़ाया 100 करोड़ से अधिक का चढ़ावा

वाराणसी, 13 दिसंबर। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम ने अपने पहले ही साल में चढ़ावे के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मंगलवार को धाम के लोकर्पण की पहली वर्षगांठ

श्री काशी विश्वनाथ धाम : पहले ही साल भक्तों ने चढ़ाया 100 करोड़ से अधिक का चढ़ावा

वाराणसी, 13 दिसंबर ( श्रीकाशी विश्वनाथ धाम ने अपने पहले ही साल में चढ़ावे के सभी
रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

मंगलवार को धाम के लोकर्पण की पहली वर्षगांठ है। पहली वर्षगांठ पर
मंदिर में सुबह से हवन पूजन और विविध धार्मिक कार्यक्रम हो रहे है। मंदिर प्रशासन की ओर से


शाम को रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। वहीं,बीते एक साल में देश-दुनिया से श्रीकाशी
विश्वनाथ दरबार के दर्शन के लिए आये शिवभक्तों ने दिल खोलकर बाबा के दरबार में नकदी, सोना,

चांदी और अन्य धातुओं का चढ़ावा चढ़ाया है। मंदिर प्रशासन के आंकलन के अनुसार चढ़ावे का कुल
मूल्य 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का है।


सोना, चांदी से भरा बाबा का दरबार
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि धाम के


लोकार्पण से अब तक श्रद्धालुओं द्वारा लगभग 50 करोड़ से अधिक की नकदी दान की गयी है।
इसमें से 40 प्रतिशत धनराशि आनलाइन सुविधाओं के उपयोग से प्राप्त हुई है। वहीं श्रद्धालुओं


द्वारा लगभग 50 करोड़ से अधिक की बहुमूल्य धातु (60 किलो सोना, 10 किलो चांदी और 1500
किलो तांबा) भी है। आस्थावानों द्वारा दिये गये सोना व तांबे का प्रयोग करके गर्भगृह की बाहरी एवं


आंतरिक दीवारों को स्वर्ण मंडित किया गया है। अधिकारी के अनुसार 13 दिसम्बर, 2021 से लेकर
अबतक श्रद्धालुओं द्वारा 100 करोड़ रुपये से अधिक का अर्पण किया गया है, जो मंदिर के इतिहास


में सर्वाधिक है। साथ ही गत वर्ष की तुलना में ये राशि लगभग 500 प्रतिशत से अधिक है।


सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि लोकार्पण के बाद से लेकर अबतक मंदिर में 7.35 करोड़ से अधिक
श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है।

बता दें कि धाम परिसर के चारों द्वार पर लगे हेड स्कैनिंग मशीन के
जरिए नियमित अंतराल पर श्रद्धालुओं की गिनती की जाती है।


लोकार्पण के बाद श्रीकाशी विश्वनाथ धाम आने श्रद्धालुओं की संख्या


महीना श्रद्धालुओं की संख्या


दिसंबर - 2021 4842716


जनवरी -2022 7459471


फरवरी - 2022 6856142


मार्च – 2022 7171163


अप्रैल – 2022 6587264


मई – 2022 6290511


जून – 2022 6916981


जुलाई – 2022 7681561

अगस्त – 2022 6711499


सितंबर – 2022 4013688


अक्टूबर – 2022 3830643


नवंबर – 2022 3870403


दिसंबर (1-12-2022 to 12-12-2022 ) 1350000
------------------------
कुल 73582042