श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 554वें प्रकाश वर्ष पर निकाली गई नगर भ्रमण कीर्तन शोभायात्रा

भागलपुर, 06 नवंबर ( श्री गुरु नानकदेव जी महाराज के 554वें प्रकाश वर्ष पर रविवार को भागलपुर के सिख समुदाय के लोगों के द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 554वें प्रकाश वर्ष पर निकाली गई नगर भ्रमण कीर्तन शोभायात्रा

भागलपुर, 06 नवंबर (। श्री गुरु नानकदेव जी महाराज के 554वें प्रकाश वर्ष पर रविवार
को भागलपुर के सिख समुदाय के लोगों के द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


आज कार्यक्रम की शुरुआत श्री गुरुनानक देव महाराज की भव्य शोभायात्रा से प्रारंभ हुई। पूरे शहर में

नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाला गया। जिसमें सैकड़ों सिख समुदाय के बच्चे, बूढ़े और जवान शामिल

थे। यह झांकी शोभा यात्रा गुरुद्वारा परिसर से निकलकर भगत सिंह चौक, खलीफाबाग चौक,
कोतवाली चौक, स्टेशन चौक, सुजागंज बाजार होते हुए पुनः गुरुद्वारा में संपन्न हुआ। झांकी में


सिख समुदाय के लोगों ने कई करतब दिखाए। पूरे रास्ते गुरु नानक देव जी के भजन पर लोग झूमते
रहे। महिलाओं ने इस भव्य शोभायात्रा को लेकर शहर के सड़कों पर झाड़ू लगाया। सिख समुदाय की


महिलाओं ने शोभा यात्रा के दौरान पूरे शहर की सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता का संदेश भी
दिया।