भाजपा सांसद भोला सिंह ने औरंगाबाद में किया दीपावली मिलन समारोह का आयोजन
बुलंदशहर : नगर निकाय चुनाव की दस्तक के बीच भाजपा ने दीपावली मिलन समारेाह की शुरूआत कर दी थी। भाजपा सांसद भोला सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया और चुनाव में जीत का मंत्र देते हुए कहा कि पार्टी में मनभेद या मतभेद के लिए कोई जगह नहीं है।

बुलंदशहर : नगर निकाय चुनाव की दस्तक के बीच भाजपा ने दीपावली मिलन समारेाह की शुरूआत कर दी थी। भाजपा सांसद भोला सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया
और चुनाव में जीत का मंत्र देते हुए कहा कि पार्टी में मनभेद या मतभेद के लिए कोई जगह नहीं है।
पार्टी संगठन की तरफ से शुरू किए गए आयोजन का मकसद साफ है कि आने वाले दिनों में पार्टी की जय विजय होगी।
भाजपा नेता ने कस्बा औरंगाबाद के सरस्वती शिक्षा मंदिर के सभागार में दीपावली मिलन समारोह की शुरूआत करते हुए कहा कि पार्टी पदाधिकारियों व अन्य जागरूक समाजसेवियों को लाकर संदेश दिया
कि निकाय चुनाव में समन्वय और सहयोग के बूते ही आगे का मार्ग प्रशस्त होने वाला है। सांसद भोला सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर निकाय चुनाव प्रभारी रामवतार राजौरा ने कहा कि पार्टी की रीतियों नीतियों पर बात करते हुए सभी निकायों में इस तरह के आयोजन किए
जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर सीट पर जीत हासिल करनी है तो सिर्फ कमल के फूल को ध्यान में रखते हुए जो भी प्रत्याशी पार्टी तय करे उसे जीत दिलानी है।
इस मौके पर भाजपा सांसद भोला सिंह, जिला महामंत्री अजय त्यागी, जयप्रकाश गुप्ता मूँढ़ी बाले, प्रदीप लोधी, निकाय चुनाव प्रभारी रामवतार राजौरा, मंडल
अध्यक्ष ज्ञानेंद्र भारद्वाज, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा, भाजपा नेता प्रमोद लोधी उर्फ बॉम्बे भाई, रामू लोधी, अशोक लोधी, दुलीचंद सैनी, खनोदा प्रधान मनोज गुर्जर, नगलाकरण प्रधान मुकेश गौतम, ओमप्रकाश गौतम, नरेश तायल, मोहक बंसल, स्यामलाल लोधी, आदि मौजूद रहे।