रमजान पर महंगे हुए खजूर व फल
नोएडा। रमजान में महंगे हुए खजूर ने रोजेदारों की जेब के बोझ को बढ़ा दिया है। रोजेदार इफ्तार के समय खजूर का सेवन करते हैं। यही कारण है कि फलों के साथ-साथ खजूर के दाम भी आसमान छूने लगे हैं।

रमजान पर महंगे हुए खजूर व फल
नोएडा। रमजान में महंगे हुए खजूर ने रोजेदारों की जेब के बोझ को बढ़ा दिया है। रोजेदार इफ्तार के समय खजूर का सेवन करते हैं। यही कारण है कि फलों के साथ-साथ खजूर के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। रविवार को खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखी गई। ग्रेनो के तुगलपुर, जगतफार्म, रामपुर, दादरी, तिलपता के अलावा अन्य बाजारों में फल और खजूर की अधिक बिक्री हुई। तुगलपुर बाजार में फल की दुकान लगाने वाले अब्दुल उद्दीन ने बताया
कि पिछले दस दिनों में अन्य फलों के साथ-साथ खजूर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। सेब पहले 120 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे अब 150 से 180 रुपये प्रति किलो बिक रहें है।