ग्रेटर नोएडा में पाकिस्तान से आई सीमा हैदर की गोद भराई
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रही पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर की गोद भराई रविवार को संपन्न हुई। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने शिरकत की।

सीमा हैदर पिछले दो साल से अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रबूपुरा में रह रही हैं। वह नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आई थीं। सीमा के चार बच्चे पहले से हैं और अब पांचवां बच्चा सचिन का होने वाला है।गोद भराई कार्यक्रम में एपी सिंह अपनी मां और परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने सभी रस्मों का सामान साथ लाया। महिलाओं ने ढोल-बाजे के साथ पारंपरिक गीत गाए। एपी सिंह ने कहा कि वह सीमा को अपनी बहन मानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सीमा भारत आकर यहां की संस्कृति को अपना रही हैं।
सीमा ने बताया कि उन्हें भारत में बहुत प्यार मिला है। वह एपी सिंह को अपना भाई मानती हैं और हर कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित करती हैं। भारत आने के बाद से सीमा सभी हिंदू धार्मिक कार्यक्रमों को धूमधाम से मना रही हैं।