बुलंदशहर में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई

बुलंदशहर। जिले में बिजली चोरों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। एक्सईएन के नेतृत्व में रविवार से चल रही रेड चौथे दिन गुरुवार को भी जारी रही। इस दौरान करीब 500 से ज्यादा स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई।

बुलंदशहर में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई

आशीष कुमार (बुलंदशहर)

बुलंदशहर। जिले में बिजली चोरों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। एक्सईएन के नेतृत्व में रविवार से चल रही रेड चौथे दिन गुरुवार को भी जारी रही। इस दौरान करीब 500 से ज्यादा स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। करीब 25 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 300 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई। पावर कारपोरेशन की इस कार्रवाई से बिजली चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।


पावर कारपोरेशन की एमडी ईशा दुहन के निर्देश पर जिलेभर में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। एक्सईएन विनय कुमार के नेतृत्व में चली यह कार्रवाई गुरुवार को भी जारी रही। इस दौरान कायस्थवाड़ा, काजीवाड़ा, गद्दिवाड़ा, पीरखान आदि जगहों पर तीन हजार से अधिक घरों की चेकिंग की गई। यह रिकॉर्ड 10 हजार से अधिक स्थानों पर की गई।


इस दौरान बिजली चोरी कर रहे लोग तेजी से तार उतारते दिखे। बिजली अफसरों ने वीडियोग्राफी कर एक-एक बिजली चोर को चिह्नित कर लिया। एक्सईएन विनय कुमार ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के अलावा जुर्माना वसूलने की भी कार्रवाई की। करीब 25 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया। एक्सईएन विनय कुमार ने बताया कि यह रेड एमडी मेरठ ईशा दुहन के आदेश पर की जा रही है। एक महीने तक बिजली चोरों के खिलाफ रेड की कार्रवाई की जाएगी।

बिजली चोरी करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा जुर्माना भी वसूला जाएगा।