ED की गिरफ्त में केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तकरीबन 2 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया

ED ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में दो घंटे तक की पूछताछ
केजरीवाल गिरफ्तार
आम आदमी पार्टी सौरव भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की जानकारी शेयर की। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार...
अरविंद सिंह लवली पहुंचे सीएम आवास
अरविंद केजरीवाल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कल कोर्ट में ईडी पेश कर सकती है। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली पहुंचे। उन्होंने कहा आप हमारे गठबंधन की पार्टी है। कांग्रेस घबराती नही है, हम आप के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी का बयान
Rahul Gandhi on Arvind Kejriwal Arrest अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है। INDIA इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।