बसपा के स्याना विधानसभा अध्यक्ष बने जितेंद्र भास्कर
बुलंदशहर : बसपा के जिला कार्यालय पर हुई समीक्षा बैठक में स्याना के पूर्व नगर अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र भास्कर को स्याना विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बसपा के स्याना विधानसभा अध्यक्ष बने जितेंद्र भास्कर
आज का मुददा स्याना (आशीष कुमार) :
बुलंदशहर : बसपा के जिला कार्यालय पर हुई समीक्षा बैठक में स्याना के पूर्व नगर अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र भास्कर को स्याना विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। स्याना के विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद स्याना पहुंचे नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष का नगर वासियों ने डॉ बी आर अंबेडकर पार्क पर फूल माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर जोरदार स्वागत किया। स्याना में पहुंचते ही विधानसभा अध्यक्ष ने बाबासाहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान डॉक्टर जितेंद्र भास्कर ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने जो भी मुझे जिम्मेदारी दी है मैं उसे बखूबी निभाऊंगा। बसपा में युवाओं को जोड़कर बसपा सरकार में चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लोगों तक पहुंचाकर लोगों को जागरूख करूंगा, और बसपा में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने का कार्य करूंगा।