राष्ट्रीय मानव सेवा संगठन कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस

स्याना के विराट फार्म हाउस में मंगलवार को राष्ट्रीय राष्ट्रीय मानव सेवा संगठन कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया। हुए कार्यक्रम में पहुंचे स्कूली छात्रों को उपहार भेंट कर उनका मान बढ़ाया।

राष्ट्रीय मानव सेवा संगठन कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस

राष्ट्रीय मानव सेवा संगठन कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस

स्याना के विराट फार्म हाउस में मंगलवार को राष्ट्रीय राष्ट्रीय मानव सेवा संगठन कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया। हुए कार्यक्रम में पहुंचे स्कूली छात्रों को उपहार भेंट कर उनका मान बढ़ाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजा मलिक ने कहा कि गरीब है जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए संगठन हर संभव मदद के प्रयास कर रहा है।

आमजन के हित के लिए संगठन हमेशा आगे रहता है। राष्ट्रीय मानव सेवा संगठन की प्राथमिकता है कि गरीब मजलूमों पर हो रहे अत्याचारों को रोका जाए। संगठन के अध्यक्ष राजा मलिक ने कहा कि गरीब व मजलूमों के हक के लिए संगठन हमेशा खड़ा है। आमजन की समस्याओं का निस्तारण करना ही संगठन की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका मान बढ़ाया।

मुख्य अतिथि संगठन की लीगल एडवाइजर व सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता अंशु त्यागी, स्याना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा व किसान यूनियन अराजनीतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी का जोरदार स्वागत हुआ। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्रों को नोटबुक, लंच बॉक्स ,ज्योमेट्री बॉक्स व मिष्ठान वितरण किया गया।


छात्रों को उपहार भेंट कर बढ़ाया मान


कार्यक्रम में संगठन की ओर से छात्रों को उपहार भेंटकिए गए। छात्रों को संबोधित करते हुए किसान नेता ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर छिपी प्रतिभाओं को उजागर किया जा सकता है। छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर खुद को निखार सकते हैं।

छात्रों को विभिन्न नियमों के बारे में भी जानकारी दी गई। एडवोकेट अंशु त्यागी  ,रेवती प्रसाद गौतम ,अशोक कुमार ,राकेश शर्मा ,प्रमोद त्यागी , विकार अहमद खान ,प्रदीप त्यागी, रिहान खान ,रिजवान खान , मुनकाद अली, मतलूब खान, युसूफ अल्वी रुपेश चौधरी ,कृष्ण चौधरी ,डॉक्टर अफसर खान , डॉ शानू , प्रमोद चौहान , रमेश चंद्र खेरालिया नसरुद्दीन सैफी ,दिलशाद मंसूरी ,मनवीर सिंह ,अरविंद त्यागी , मोमीन मलिक आदि रहे।