एक अक्टूबर से शहर के विभिन्न रूटों पर लागू हुआ नियम

बहराइच, एसपी सिटी ने शहर के लोगों को जाम से निजात के लिए सुझाव दिया। जिसे पुलिस विभाग ने एक अक्टूबर से लागू कर दिया है। इस अभिनव प्रयोग से लोगों को पहले दिन जाम से निजात मिली।

एक अक्टूबर से शहर के विभिन्न रूटों पर लागू हुआ नियम

दिलशाद अहमद - आज का मुद्दा

बहराइच, एसपी सिटी ने शहर के लोगों को जाम से निजात के लिए सुझाव दिया। जिसे पुलिस विभाग ने एक अक्टूबर से लागू कर दिया है। इस अभिनव प्रयोग से लोगों को पहले दिन जाम से निजात मिली। अब इसके हमेशा लागू होने पर ही लोगों को लाभ हो सकता है।


शहर के घंटाघर, पीपल तिराहा, छावनी बाजार मार्ग, चांदपुरा मार्ग समेत अन्य स्थानों पर काफी मात्रा में ई रिक्शा और टेम्पो का संचालन होता है। जिससे शहर के विभिन्न मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम की समस्या से निजात के लिए पुलिस विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय से मिलकर नया नियम बनाया।

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि एसपी सिटी रामानंद कुशवाहा ने शहर के विभिन्न मार्गों पर सभी ई रिक्शा और टेम्पो न चलने का नियम बनाया। साथ इन वाहनों को निर्धारित रूट से आते हुए दूसरे रूट से जाने का नियम बनाया। इस नियम को एक अक्टूबर से लागू कर दिया गया है। इसका जायजा लेने के लिए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने शहर के घंटाघर और पीपल तिराहा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पहले दिन ही एसपी सिटी का नियम कारगर साबित हुआ है। उन्होंने बताया कि अब इसी तरह वाहन का संचालन होगा। साथ ही ई रिक्शा और टेम्पो अपने मार्ग पर ही चलेंगे। उन्होंने कहा कि यदि नाबालिक रिक्शा चलाते मिले तो अभिभावक पर केस दर्ज किया जायेगा।

इस दौरान एसपी सिटी रामानंद कुशवाहा, सीओ सिटी रमेश कुमार पांडेय, कोतवाल नगर मनोज कुमार पांडेय समेत भारी मात्रा में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।