Vijayadashami-festival बुराई पर अच्छाई की जीत

स्याना : विजयदशमी पर्व पर बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ रावण का पुतला दहन किया गया। शनिवार को आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में नगर के वैराफिरोजपुर मार्ग स्थित रामलीला मैदान पर मेले का आयोजन कर रावण के पुतले का दहन किया गया।

Vijayadashami-festival बुराई पर अच्छाई की जीत

विजयदशमी पर्व 

स्याना : विजयदशमी पर्व पर बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ रावण का पुतला दहन किया गया। शनिवार को आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में नगर के वैराफिरोजपुर मार्ग स्थित रामलीला मैदान पर मेले का आयोजन कर रावण के पुतले का दहन किया गया। वहीं रात्रि आठ बजे धनुष बाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। इससे पूर्व वृंदावन के कलाकारों द्वारा रामायण पाठ के साथ रावण वध का मंचन किया। मेले में नगर सहित आसपास के दर्जनों गांव के लोगों की भारी भीड़ लगी रही। सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी प्रेमचंद शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

इस क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने नगर में ग्रामीण क्षेत्र वासियों को संबोधित किया  दौरान  उपजिला अधिकारी गजेंद्रसिंह पुलिस क्षेत्राधिकार दिलीप सिंह कमेटी अध्यक्ष संजय कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, महेश प्रजापति, पिंटू गुप्ता, प्रवेश अग्रवाल, केके शर्मा व गणेशी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।