करवाचौथ और दीपावली पर्व नजदीक आते ही बाजार हुए गुलजार

स्याना । दीपावली पर्व के नजदीक आते ही नगर के बाजार पूरी तरह से जगमगा गए हैं। कुम्हार दीपकों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं और घरों में रंगाई-पुताई के साथ-साथ साज-सज्जा का कार्य शुरू हो गया है।

करवाचौथ और दीपावली पर्व नजदीक आते ही  बाजार हुए गुलजार

दीपावली पर्व नजदीक आते ही  बाजार हुए गुलजार

स्याना - दीपावली पर्व के नजदीक आते ही नगर के बाजार पूरी तरह से जगमगा गए हैं। कुम्हार दीपकों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं और घरों में रंगाई-पुताई के साथ-साथ साज-सज्जा का कार्य शुरू हो गया है। इलैक्ट्रानिक्स से लेकर ज्वैलर्स भी पर्व पर मिल रहे आर्डरों को लेकर व्यापारी उत्साहित नजर आ रहे हैं।


आगामी 1 नवंबर को दीपावली का पर्व है। रोशनी के इस त्योहार के मद्देनजर चहुं ओर तैयारियों की बयार बहने लगी है। लोगों के घरों में रंगाई-पुताई का कार्य तेजी से चल रहा है। पर्व को लेकर दुकानदारों ने भी तैयारियां कर ली हैं। इससे बाजार की रौनक भी बढ़ने लगी है। पारंपरिक मिट्टी के दीपक बाजारों में महकने लगे हैं। बाजार में वर्तमान में रंग-बिरंगी फूलों की झालर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इन झालरों को महिलाएं ज्यादा पसंद कर रही हैं। वैरायटी के हिसाब से ही झालरों के दाम अलग-अलग हैं। इसके अलावा अराध्य लक्ष्मी और गणेश से संबंधित कैलेंडरों की बाजार में भरमार है। वहीं मिठाई की दुकानें भी सजने लगी हैं। 


मिट्टी के दीपकों को अंतिम रूप देने में जुटे कुम्हार


हालांकि कुम्हार पिछले काफी समय से दीपक बनाने में जुटे हुए थे। उनके द्वारा बनाए गए दीपक बाजार में भी आ गए हैं। लेकिन उसके बावजूद अब कुम्हार दीपावली पर्व पर दीया बनाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कुम्हारों द्वारा कई डिजाइन में तैयार किए गए दीपक लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।


विभिन्न प्रकार की मामबत्तियां बन रही आकर्षण का केंद्र


बाजारों में इस बार विभिन्न प्रकार की मामबत्तियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। व्यापारियों ने बताया कि इस बार खरीददार मोमबत्तियां और मिट्टी से निर्मित दीपकों की ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं। वही खांड से निर्मित खिलौने, हाथी, घोड़े, खील, बताशे भी भरपूर रूप से बाजारों में बिकते हुए नजर आ रहे हैं। व्यापारी आदीप अग्रवाल, उज्जवल अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, रविंद्र चौहान, स्वर्णकार अनुज सोनी, मनी रस्तोगी आदि ने बताया कि दीपावली पर्व के नजदीक आते ही बाजारों में विभिन्न प्रकार के आइटम उपलब्ध हैं। बाजारों में रेडीमेड व नये कपड़ों की खरीदारी करने के लिए भी ग्राहकों की लाइन है।

ग्राहक भी इस बार खासा खरीदारी में रुचि दिखा रहे हैं। ग्राहकों की बढ़ोतरी होने से व्यापारियों के भी चेहरे खिल उठे हैं। इस बार व्यापार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद लगाई जा रही है।