UK में रॉयल अवार्ड से नवाजी गई बहराइच की पिंक रिक्शा चालक आरती

बहराइच, गांधी जयन्ती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2023 को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बैंकों से ऋण दिलाकर जिले की पांच महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए उन्हें पिंक रिक्शा

UK  में रॉयल अवार्ड से नवाजी गई बहराइच की पिंक रिक्शा चालक आरती

UK  में रॉयल अवार्ड से नवाजी गई बहराइच की पिंक रिक्शा चालक आरती

Bahraich गांधी जयन्ती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2023 को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बैंकों से ऋण दिलाकर जिले की पांच महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए उन्हें पिंक रिक्शा उपलब्ध कराकर अभिनव पहल की थी। नगरीय विकास अभिकरण द्वारा संचालित स्वः रोज़गार कार्यक्रम (एसईपीआई) अन्तर्गत निराश्रित महिला बिट्टा, सायरा, मेघा, शिव कुमारी व आरती चयन किया था। तलाक शुदा यह महिलाएं शहर की सड़कों पर पिंक आटो चला रही है। सरिता को इसके लिए यूके में सम्मानित किया गया है।जनपद बहराइच के रिसिया ब्लॉक की रहने वाली पिंक रिक्शा चालक आरती को 22 मई को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लंदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रिंस ट्रस्ट के द्वारा यूके रॉयल अवार्ड से नवाज़ा गया है। आगा ख़ान फाउण्डेशन से जुड़ी हुई आरती को ज़िला प्रशासन की ओर से 02 अक्टूबर 2024 को उत्तर प्रदेश सरकार की पिंक ई रिक्शा स्कीम के तहत ई-रिक्शा मिला था। 


यूके रॉयल अवार्ड के लिए सम्पूर्ण विश्व से नामांकन मांगा गया था। जिसमें ई-रिक्शा चालक आरती का नाम भी भेजा गया था। आरती का चयन ’अमल क्लूनी महिला सशक्तिकरण’ अवॉर्ड के लिए हुआ है। कार्यक्रम के लिए लन्दन आने जाने के लिए प्रिंस ट्रस्ट के द्वारा आरती को सहयोग किया गया और आगा ख़ान फाउण्डेशन की सीईओ टिनी साहनी और कार्यक्रम अधिकारी सीमा शुक्ला ने कार्यक्रम में आरती के साथ प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के उपरान्त आरती सहित अन्य प्रतिभागियों के विश्व प्रसिद्ध बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से मुलाकात का अवसर भी प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने रिक्शा चालक आरती को यूके रॉयल अवार्ड मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि यह जनपद के लिए गौरव की बात है। डीएम ने कहा कि आरती को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने से आकांक्षात्मक जनपद बहराइच में महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा।

डीएम ने कहा कि उन्हें विश्वास है जिले की महिलाएं आरती से प्रेरणा लेकर अपने लिए स्वावलम्बन की राह चुनकर नई इबारत लिखने का संकल्प लेंगी।,